पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

एक और दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या

October 28, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT
 देहरादून से चंद किलोमीटर के फासले पर कालसी क्षेत्र में मंडोली गांव की एक युवती ने दर्दनाक ढंग से आत्महत्या कर ली। इस युवती के साथ पास के ही दोहू गांव के गांव के बिट्टू नामक युवक ने जबरन दुष्कर्म कर लिया था।
 मंडोली गांव की इस युवती के परिजन अपने  खेतों में तैयार हो चुकी अदरक की फसल को साफ करने के लिए गधेरे में गये थे। इसी बीच पास के ही दोहू गांव के बिट्टू पुत्र रतन सिंह उसे घर में अकेला पाकर बुरी नीयत से घर में घुस गया।
 युवती ने काफी विरोध किया शोर मचाया लेकिन ताकत में अधिक होने के कारण युवती की एक नहीं चली।
 युवक ने अंदर से दरवाजा बंद करके युवती से दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पास के गधेरे से लोग घर की तरफ दौड़े और दरवाजा पीटने लगे। लेकिन इतनी देर में बिट्टू कमरे की खिड़की से कूद कर भाग गया। लड़की के परिवार वाले काफी दूर तक उसके पीछे दौड़े भी, लेकिन वह  हाथ नही आया। जब तक वह वापस लौटते दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा लिया। घबराए हुए परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। यह इलाका राजस्व पुलिस के अंतर्गत आता है।
 तहसीलदार एसपी उनियाल ने जानकारी दी कि बिट्टू की धरपकड़ के लिए 2 टीम विभिन्न दिशाओं में भेजी गई है।
 युवक के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
        दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या का                                     सप्ताह में यह दूसरा मामला 
इससे कुछ दिन पहले भी हरिद्वार जिले के लक्सर में एक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। लक्सर के रायसी गांव में किशोरी के रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म कर दिया था। कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की तरफ से पंचायत में उलटे दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों पर ही समझौते का दबाव डाला जाने लगा।
 रेप के आरोपियों पर कार्यवाही होने के बजाए  परिवार वालों पर ही समझौते का दबाव बनाए जाने से किशोरी बहुत आहत हो गई और उसने कमरे की छत पर लगे कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। दुष्कर्म के मामलों में पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही न होने तथा समाज के लोगों द्वारा पीड़िता को ही गलत नजरिए से देखने के कारण शर्मिंदगी के चलते युवतियां आत्महत्या का  रास्ता अपना रही हैं।

Previous Post

आरटीई में बच्चे का दाखिला करा रहे हैं, तो रहें सावधान!

Next Post

शीतकालीन केदारनाथ पर पीएम से लेकर सीएम भी मौन

Next Post

शीतकालीन केदारनाथ पर पीएम से लेकर सीएम भी मौन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • बिग न्यूज: 1 अगस्त 2025 से होंगे ये 6 बड़े फाइनेंशियल बदलाव। आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • खूनी संघर्ष: बीटीसी प्रत्याशी पर विरोधी प्रत्याशी ने किया हमला।अस्पताल में भर्ती
  • बड़ी खबर: मेट्रो की जमीन पर पार्क! राष्ट्रवादी पार्टी ने लगाए जमीन खुर्द-बुर्द के गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!