एक मंत्री और एक विधानसभा अध्यक्ष पर हो न सका दीप प्रज्वलन

विधानसभा अध्यक्ष के सम्मान में जिला पंचायत की भारी चूक। काबीना मंत्री मदन कौशिक और विधान सभा अध्यक्ष के प्रोटोकॉल को लेकर विवाद को दी हवा।  नही कराया दीप प्रज्वलन। अध्यक्ष जिला पंचायत का बयान शहरी विकास मंत्री से कराएंगे दीप प्रज्वलन।वह भी रूठे  गिरीश गैरोला। बुधवार को उत्तरकाशी माघ मेले में जिला पंचायत ने […]

विधानसभा अध्यक्ष के सम्मान में जिला पंचायत की भारी चूक। काबीना मंत्री मदन कौशिक और विधान सभा अध्यक्ष के प्रोटोकॉल को लेकर विवाद को दी हवा।  नही कराया दीप प्रज्वलन। अध्यक्ष जिला पंचायत का बयान शहरी विकास मंत्री से कराएंगे दीप प्रज्वलन।वह भी रूठे

 गिरीश गैरोला।

बुधवार को उत्तरकाशी माघ मेले में जिला पंचायत ने दो मुख्य अतिथि बुला तो लिये लेकिन उनका प्रोटोकॉल के अनुरूप सम्मान करना भूल गई ।उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल बुधवार दोपहर माघ मेला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अतिथि सत्कार की परंपरा को भूल कर जिला पंचायत ने विधानसभा अध्यक्ष से दीप प्रज्वलन कराना उचित नहीं समझा । हालांकि स्पीकर ने जल्दी देहरादून पहुंचने की जल्दी को कारण बताया किंतु साथ ही स्वीकार किया जिला पंचायत द्वारा कुछ देर बाद माघ मेले में पहुंचने वाले शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से दीप प्रज्वलन कराया जाना बताया गया।  जिला पंचायत अध्यक्ष जसोदा राणा  ने भी इसकी पुष्टि की ।

राज्य सरकार के प्रोटोकॉल के हिसाब से अध्यक्ष विधानसभा से दीप प्रज्वलन न कराकर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का इंतजार करने के बयान के बाद से प्रोटोकॉल को लेकर अब कई सवाल उठने लगे हैं । जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश रमोला ने भी इसे जिला पंचायत की भूल  मानते हुए अगली बार इस तरह की घटना को न दोहराये जाने का भरोसा दिया। किंतु कैमरे पर उन्होंने स्पीकर के जल्दी देहरादून पहुंचने और दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम शहरी विकास मंत्री से कराए जाने को लेकर प्रोटोकॉल की एक नई बहस शुरू कर दी।

कुछ देर बाद सूचना मिली कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का दौरा भी निजी कारणों के चलते रद्द हो गया है।

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...

Related Posts