कुंजवाल बोले,- ”अच्छे दिन आएंगे जब मोदी सत्ता से जाएंगे”

ललित भट्ट/ जागेश्वर। ‘अच्छे दिन आएंगे जब मोदी सत्ता से जाएंगे’ इस नारे के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों नेक धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला। गुरुवार को जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरड़ाबाज तहसील […]

ललित भट्ट/ जागेश्वर।

‘अच्छे दिन आएंगे जब मोदी सत्ता से जाएंगे’ इस नारे के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों नेक धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला।

govind singh kunjwal

गुरुवार को जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरड़ाबाज तहसील में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों में बजट की कटौटी से अधर में लटके निर्माण कार्यों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा।
कुंजवाल का कहना था कि देश की मोदी सरकार संविधान के दायरे को लांघकर शासन चला रही हे, जो कि लोकतंत्र के लिए बहुत ही घात है। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई व बेरोजगारी ने रिकार्ड बना डाला है। साथ ही मोदी सरकार की नीतियों ने आम जन को सड़क पर ला दिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि आगामी २०१९ में पीएम मोदी को सत्ता से उखाडऩे का प्रयास करें, नहीं तो देश के आम आदमी के लिए कई मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts