केदारनाथ विधायक मनोज रावत को कांग्रेस ने बनाया भोपाल लोस क्षेत्र से पर्यवेक्षक

पौड़ी लोकसभा संसदीय क्षेत्र से केदारनाथ विधायक मनोज रावत को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र में पर्यवेक्षक बनाया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चयुनाव में श्री रावत पौड़ी संसदीय क्षेत्र की 14 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के एकमात्र विधायक चुने गए थे।
इसी के साथ केदारनाथ विधायक मनोज रावत कांग्रेस के पहले ऐेसे विधायक हैं, जिनको लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने पर्यवेक्षक बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव लडऩे से पहले तक श्री रावत पत्रकारिता में सक्रिय थे। जिन विषयम परिस्थितियों में उन्होंने केदारनाथ सीट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा वह काबिलेतारीफ है। हालांकि इसे श्री रावत का राजनैतिक कौशल ही कहा जाएगा कि वर्ष 2017 में भाजपा जिस प्रचंड बहुमत के साथ 57 सीटों पर विजय पाने में सफल रही, बावजूद इसके केदारनाथ से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी उन्हें हराने में नाकाम रही। यही कारण है कि कांग्रेस हाईकमान ने उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए एक बार फिर से उन पर भरोसा जताते हुए भोपाल संसदीय क्षेत्र से उन्हें पर्यवेक्षक बनाया गया है।


भोपाल सीट से इस बार भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह, जबकि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह मैदान में आमने-सामने हें। करीब तीन दशक बाद भोपाल में कांग्रेस में उत्साहजनक माहौल नजर आ रहा है।
ऐसे में पर्यवेक्षक बने विधायक मनोज रावत के सम्मुख भी कांग्रेस पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने की चुनौती होगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts