कैपरी ट्रेड सेंटर में लगी आग, दमकल ने पाया आग पर काबू

देहरादून। चकराता रोड स्थित कैपरी ट्रेड सेंटर में एक दुकान पर अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। अचानक लगी आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। अग्निशमन केंद्र से मिली जानकारी के […]

देहरादून। चकराता रोड स्थित कैपरी ट्रेड सेंटर में एक दुकान पर अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। अचानक लगी आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची।


अग्निशमन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार कैपरी ट्रेड सेंटर में कंप्यूटर रिपेयरिंग सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक की दक्ष के नाम से दुकान है। बुद्धवार शाम 5:53 बजे अचानक यहां आग लग गई, जिससे वहां काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दुकान में हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में सफलता रही। हालांकि इस घटना में गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts