गुड गवर्नेंसः ‘सचिव समिति’ ने लिया सचिवालय का जायजा !

बृहस्पतिवार 11 जनवरी को उत्तराखंड सचिवालय में सचिव समिति ने सचिवालय परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।  सचिव समिति में सचिव भूपेंद्र कौर औलख और प्रमुख सचिव मनीषा पंवार के नेतृत्व में सचिवालय के अधिकारियों ने विद्युत व्यवस्था साजसज्जा […]

बृहस्पतिवार 11 जनवरी को उत्तराखंड सचिवालय में सचिव समिति ने सचिवालय परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।
 सचिव समिति में सचिव भूपेंद्र कौर औलख और प्रमुख सचिव मनीषा पंवार के नेतृत्व में सचिवालय के अधिकारियों ने विद्युत व्यवस्था साजसज्जा और तमाम तरह की टूट-फूट का विस्तृत निरीक्षण परीक्षण किया।
 काफी लंबे समय बाद सचिव समिति अपनी फुल फॉर्म में नजर आई। प्रमुख सचिव मनीषा पंवार ने भ्रमण के दौरान सचिवालय की नर्सरी को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही यहां-वहां खुले और लटके हुए विद्युत संयोजनों को भी दुरस्त करने का निर्देश दिया। सचिवालय में दिख रही गंदगी के प्रति भी सचिव समिति नाखुश नजर आई। सचिवालय में अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं के निरीक्षण और सामंजस्य के मद्देनजर सचिव समिति काफी लंबे समय से गठित है। प्रत्येक सप्ताह का एक दिन तय है कि सचिव समिति विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का परीक्षण करेगी।
नए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के बाद से सचिव समिति सक्रिय भूमिका में है। सचिव समिति में ऐसे भी मसले लाए जाते हैं जो एक से अधिक विभागों से संबंधित होते हैं। ऐसे मसले कैबिनेट में जाने से पूर्व सचिव समिति के सम्मुख विचार विमर्श के लिए रखे जाते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : 9 साल बाद श्रीनगर की सड़कों पर दौड़ी सिटी बस। सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट - जयप्रकाश नोगाई पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर शहर के लोगों का करीब नौ साल का इंतजार खत्म हो गया है। लंबे समय से बंद...

पगडंडियों से पदक तक… मीनाक्षी रावत ने रचा सफलता का स्वर्णिम अध्याय

नौगांव, यमुना घाटी/उत्तरकाशी,1 नवंबर 2026रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडी किसान परिवार की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते दो स्वर्ण पदक, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर...

Related Posts