गौमुख की गंगा पर भाजपा राष्ट्रीय सचिव का बड़ा बयान!

गौमुख से निकलने वाली धार ही है गंगा। भागीरथी ही है गंगा  बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने उत्तरकाशी मे पत्रकार वार्ता मे दिया बयान  गिरीश गैरोला नमामि गंगे योजना की शुरुआत गंगोत्री से करते समय गंगोत्री की ही उपेक्षा पर पूर्व मे सूबे के काबीना मंत्री अरविंद पांडे […]

गौमुख से निकलने वाली धार ही है गंगा।
भागीरथी ही है गंगा 
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने उत्तरकाशी मे पत्रकार वार्ता मे दिया बयान 
गिरीश गैरोला
नमामि गंगे योजना की शुरुआत गंगोत्री से करते समय गंगोत्री की ही उपेक्षा पर पूर्व मे सूबे के काबीना मंत्री अरविंद पांडे द्वारा माफी मांगे जाने के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने साफ किया कि गौमुख से निकलने वाली धार ही गंगा है। गंगा और भागीरथी मे कोई भेद नहीं है।
गौरतलब है कि पूर्व मे देवप्रयाग से आगे ही गंगा है, इस शिगूफ़े के साथ गंगोत्री की उपेक्षा की खबर पर्वतजन ने प्रमुखता से छापी थी और इसका सबूत नमामि गंगे के  गंगोत्री से शुरुआत करते समय छापे गए पोस्टर मे गंगोत्री का जिक्र नहीं होने पर किया गया था।
 पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के कार्यकाल मे नमामि गंगे परियोजना मे उत्तरकाशी के अंतिम रूप से चयनित 15 स्नान और मोक्ष घाटों के निर्माण पर अंतिम समय मे कैंची चला कर एक बार फिर गंगा के मायके उत्तरकाशी की उपेक्षा के सवाल पर राष्ट्रीय सचिव ने वर्तमान मंत्री नितिन गड़करी के समक्ष मामला प्रस्तुत करने का भरोसा दिलाया है।

Also Read This

बड़ी खबर: सीएम धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’

नशा उन्मूलन अभियान और जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए मिला सम्मानदेहरादून। CIMS एवं UIHMT ग्रुप...

उम्रकैद काट चुके कैदियों की रिहाई पर हाईकोर्ट सख्त, संतोष राय समेत दो कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से आजीवन कारावास की सजा काट चुके कैदियों की रिहाई से जुड़े मामले में...

Related Posts