जब 108 हुई टल्ली

गिरीश गैरोला/ उत्तरकाशी 
गंभीर रूप से घायल अथवा बीमार लोगों को जिला अस्पताल पंहुचाने के लिए चलाई गई 108 एम्बुलेंस  गंगोत्री हाई वे पर एक होटल की दीवार से टकरा कर नाली में लुढ़क गयी।
सूत्रों की माने तो देर रात खुद 108 कर्मी पुलिस थाने में आये और घटना की जानकारी दी किन्तु उनके द्वारा बताई गई जानकारी गले से नही उत्तर रही है। 108 कर्मियों द्वारा बताया गया कि वे गाड़ी में ही सोये थे और कुछ शरारती तत्वों ने जुगाड़ से गाड़ी स्टार्ट कर के भगा ले गये।कुछ दूरी पर उन्होंने  गाड़ी हाई वे पर होटल से टकरा दी।
थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि 108 कर्मियों को थाने में बुलाया गया है, जिसके बाद घटना का खुलासा हो सकेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts