जर्मनी करेगा उत्तराखंड में 125 मिलियन यूरो का निवेश, सीवरेज प्रबंधन में  करेंगे निवेश 

उत्तराखंड की विकास दर से प्रभावित हैं जर्मन राजदूत प्रधानमंत्री के सुझाव पर किया उत्तराखंड में निवेश का लक्ष्य जर्मनी  उत्तराखण्ड के लिए लगभग 125 मिलियन यूरो का निवेश करेगा। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से वह हरिद्वार और ऋषिकेश में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज प्रबंधन में रुचि रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि […]

उत्तराखंड की विकास दर से प्रभावित हैं जर्मन राजदूत प्रधानमंत्री के सुझाव पर किया उत्तराखंड में निवेश का लक्ष्य

जर्मनी  उत्तराखण्ड के लिए लगभग 125 मिलियन यूरो का निवेश करेगा। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से वह हरिद्वार और ऋषिकेश में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज प्रबंधन में रुचि रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों शहरों के कार्य के साथ ही देहरादून के कुछ हिस्सों में भी सीवरेज प्रबंधन का कार्य किया जा सकता है। डाॅ.मार्टिन ने कहा कि वह उत्तराखण्ड की विकास दर और प्रति व्यक्ति आय जो कि राष्ट्रीय औसत से अधिक है, उससे बहुत प्रभावित हैं। जर्मनी के राजदूत ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री से हुई पिछली मुलाकात में श्री मोदी ने उनको उत्तराखंड जाकर, राज्य में निवेश पर विचार करने का सुझाव दिया था।
मुख्यमंत्री ने जर्मनी के राजदूत को बताया कि उत्तराखण्ड सरकार, गुड गवर्नेंस और आखिरी व्यक्ति तक सर्विस डिलीवरी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार लाने और किसानों की आय को दोगुना करने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है। सभी सरकारी योजनाएं ‘‘आउटकम, टारगेट और टाइमलाइन’’ के फ्रेम में संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड शीघ्र ही भारत के शीर्षस्थ राज्यों में से एक राज्य होगा।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को सचिवालय में भारत में जर्मनी के राजदूत डाॅ.मार्टिन नी ने शिष्टाचार भेंट की। डाॅ.मार्टिन ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र को राज्य के विधानसभा चुनावों में भारी जीत प्राप्त करने पर बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने जर्मनी के राजदूत का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में श्री केदारनाथ की अनुकृति भी भेंट की।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts