जवान की शहादत के बाद पाक पर फूटा जम्मू-कश्मीर के युवाओं का गुस्सा

रविवार को जिले के कृष्णा घाटी में पाक गोलाबारी में शहीद हुए जवान के शव को जब उसके पैतृक गांव भेजने के लिए हेलिकाप्टर में सवार करने को पुुंछ के हवाई अड्डे पर लाया गया तो वहां मौजूद दर्जनों जवान तिरंगे में लिपटे जवान को देख कर भड़क उठे। उन्होंने वहीं पर पाकिस्तान के खिलाफ […]

रविवार को जिले के कृष्णा घाटी में पाक गोलाबारी में शहीद हुए जवान के शव को जब उसके पैतृक गांव भेजने के लिए हेलिकाप्टर में सवार करने को पुुंछ के हवाई अड्डे पर लाया गया तो वहां मौजूद दर्जनों जवान तिरंगे में लिपटे जवान को देख कर भड़क उठे।
violentprotestsinj%26k-kashmirissue%2cburhanwani
उन्होंने वहीं पर पाकिस्तान के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं ने केन्द्र सरकार से सेना को पाकिस्तान से पीओके को मुक्त कराने के लिए छूट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कब तक हमारे जवान इस प्रकार शहीद होते रहेंगे। हम उन्हें कब तक यूं ही श्रद्धांजली देकर उनके घरों मेें भेजते रहेंगे। अब जवानों को शहादत देने के बजाए दुश्मनों के जवानों को उनके घर में घुस कर मारने का काम किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि आज सुबह तड़के जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक सेना की गोलाबारी में भारतीय सेना की 22 सिख रेजिमेंट का एक जवान गुरसेवक सिंह शहीद हो गएं। उनके शव को सुबह करीब दस बजे पुंछ नगर स्थित सेना के अस्पताल में लाया गया।

Also Read This

बड़ी खबर: पांवटा साहिब सीमा पर अभी भी तैनात पुलिस और अधिकारी। डीएम और एसएसपी भी ले रहे जायजा

देहरादून, 26 जून। नीरज उत्तराखंडी  पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर उत्पन्न...

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार भूमि घोटाले में IAS अधिकारी के घर समेत कई ठिकानो पर विजलेंस की छापेमारी

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार नगर निगम 54 करोड़ रुपये भूमि घोटाले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा तेज कर...

Related Posts