गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान। गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक का कारोबार

सहसपुर की दून गूजबेरी फार्म समूह की 10 महिलाओं ने त्योहारी सीजन में 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक का कारोबार देहरादून, 18 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  गांव की महिलाओं के हुनर, मेहनत और उद्यमशीलता को बाजार मिला तो स्थानीय उत्पादों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली। सहसपुर विकासखंड […]

सहसपुर की दून गूजबेरी फार्म समूह की 10 महिलाओं ने त्योहारी सीजन में 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक का कारोबार

देहरादून, 18 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी 

गांव की महिलाओं के हुनर, मेहनत और उद्यमशीलता को बाजार मिला तो स्थानीय उत्पादों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली। सहसपुर विकासखंड के ग्राम कोटरा कल्याणपुर स्थित दून गूजबेरी फार्म स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं ने दीपावली और भैया दूज के अवसर पर 650 से अधिक आकर्षक गिफ्ट हैंपर तैयार कर 18 लाख रुपये से अधिक का कारोबार किया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी इन महिलाओं को दिल्ली की सरस गैलरी के माध्यम से बड़े बाजार तक पहुंच मिली। इसी के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से त्योहारी गिफ्ट हैंपर तैयार करने के बड़े ऑर्डर मिले। समूह की महिलाओं ने निर्धारित समयसीमा में ऑर्डर तैयार कर दिल्ली भेजे।

समूह की अध्यक्ष नमिता रावत नेगी के अनुसार, 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर तैयार किए गए, जिन्हें करीब दो से तीन हजार रुपये प्रति हैंपर की दर से बेचा गया। इससे समूह को 18 लाख रुपये से अधिक की आय हुई।

पहाड़ी उत्पादों से सजे हैंपर बने आकर्षण

गिफ्ट हैंपर में उत्तराखंड के स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को प्रमुखता दी गई। इनमें बुरांश का जूस, हस्तनिर्मित मोमबत्तियां, दीये, सेब का जैम, आम एवं नींबू की चटनी, शहद, बिस्किट और पहाड़ी नमक सहित अन्य उत्पाद शामिल रहे। स्थानीय स्वाद और पारंपरिक उत्पादों की आकर्षक पैकेजिंग ने इन हैंपर को अलग पहचान दिलाई।

सरस गैलरी ने खोला बड़े बाजार का रास्ता

सहायक परियोजना निदेशक अनीता पंवार ने बताया कि समूह की महिलाओं को दिल्ली की कंपनियों से गिफ्ट हैंपर तैयार करने का बड़ा ऑर्डर मिला था। महिलाओं ने बेहतर समन्वय और मेहनत से समय पर सभी ऑर्डर पूरे किए।

उन्होंने कहा कि सरस गैलरी जैसे मंच स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों की ब्रांडिंग, विपणन और बिक्री के लिए राष्ट्रीय स्तर का बाजार उपलब्ध करा रहे हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं को बड़े संस्थानों और कंपनियों के साथ सीधे व्यावसायिक संबंध स्थापित करने का अवसर मिल रहा है।

स्थानीय उत्पादों को बाजार, महिलाओं को आत्मनिर्भरता

एनआरएलएम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के प्रयासों के बीच दून गूजबेरी फार्म समूह की सफलता यह दिखाती है कि हुनर के साथ बाजार और सही मंच मिल जाए तो गांव की महिलाएं बड़े व्यावसायिक ऑर्डर भी पूरा कर सकती हैं। समूह की उपलब्धि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई है।

Also Read This

बड़ी खबर: पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और बेटे पर 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,एसएसपी जो दी शिकायत

देहरादून: राजधानी देहरादून में नगर निगम की दुकानों के आवंटन के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में आधे घंटे के भीतर दो बार डोली धरती,लोगो में दहशत

चमोली: उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दो बार डोली। चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts