बड़ी खबर: उत्तराखंड में आधे घंटे के भीतर दो बार डोली धरती,लोगो में दहशत

चमोली: उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दो बार डोली। चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई, जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड रही। […]

चमोली: उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दो बार डोली। चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप आया।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई, जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड रही।

सुबह 10:21 बजे आया 4.1 तीव्रता का भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, चमोली जिले में पहला भूकंप सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 4.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जोशीमठ से करीब 19 किलोमीटर दक्षिण में था, जबकि इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है।

आधे घंटे बाद फिर आया भूकंप

पहले भूकंप के करीब 31 मिनट बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर चमोली में एक बार फिर धरती हिली। इस बार भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, दूसरे भूकंप का केंद्र जोशीमठ से करीब 24 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में था।

आधे घंटे के भीतर लगातार दो बार भूकंप आने से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। दोनों भूकंपों के केंद्र जोशीमठ के आसपास दर्ज किए गए।

लगातार दो भूकंप आने से लोगो में डर का माहौल बना रहा ।

Also Read This

ITM Dehradun के छात्रों ने कबाड़ से बनाए 9 ड्रोन, Droneverse में सभी ने भरी उड़ान

ITM देहरादून के छात्रों ने कबाड़ से बना दिए ड्रोन, ‘Droneverse’ में सभी ने भरी उड़ान; ₹10 हजार का मिला पहला पुरस्कारदेहरादून, 17...

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts