जीत के बाद बोले अजय भट्ट, कांग्रेस की हार के लिए बदजुबानी जिम्मेदार

कमल जगाती, नैनीताल नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने जीत का सारा श्रेय नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहती है, इसलिये उनकी जीत हुई है। वहीं उन्होंने विपक्ष के ई.वी.एम.पर उठाए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, विपक्ष […]

कमल जगाती, नैनीताल

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने जीत का सारा श्रेय नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहती है, इसलिये उनकी जीत हुई है। वहीं उन्होंने विपक्ष के ई.वी.एम.पर उठाए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, विपक्ष का ऐसा हाल है कि “खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे।”

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/kX3U8Q9muMQ

उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव के परिणाम इनके पक्ष में आते हैं, तब इन्हें ई.वी.एम सही लगता है और जब परिणाम इनके खिलाफ होता है, तब इन्हें ई.वी.एम खराब लगने लगती है।

उन्होंने उल्टा कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये अपना चेहरा बचाने के लिये ई.वी.एम. पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि सर्वोच्च न्यायालय और चुनाव आयोग सब ई.वी.एम.की कार्यप्रणाली स्पष्ट कर चुके हैं। वहीं अजय भट्ट ने हार के लिये कांग्रेसियों की बदजुबानी को भी जिम्मेदार ठहराया।

Also Read This

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

Related Posts