जूनियर बहुगुणा के आते ही जलवे

दो  साल तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे विजय बहुगुणा ने शाही अंदाज में शासन चलाया। गोल्फ खेलने से लेकर घुड़सवारी का शौकीन बहुगुणा परिवार एक बार फिर चर्चा में है। विजय बहुगुणा के सबसे नजदीकी लोगों में शुमार नरेंद्रनगर के विधायक और सूबे के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने एक बयान देकर विजय बहुगुणा के […]

दो  साल तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे विजय बहुगुणा ने शाही अंदाज में शासन चलाया। गोल्फ खेलने से लेकर घुड़सवारी का शौकीन बहुगुणा परिवार एक बार फिर चर्चा में है। विजय बहुगुणा के सबसे नजदीकी लोगों में शुमार नरेंद्रनगर के विधायक और सूबे के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने एक बयान देकर विजय बहुगुणा के बेटे और सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा की भी उत्तराखंड की राजनीति में जोरदार एंट्री करवा दी है। बीज प्रमाणीकरण कार्यालय में औचक निरीक्षण के लिए गए सुबोध उनियाल ने जब वहां खुलासा किया कि एक खास कुर्सी के लिए एक व्यक्ति ७३ लाख रुपए दे रहा है और उसने सौरभ बहुगुणा के माध्यम से इस कुर्सी पर आने की इच्छा जाहिर की है तो उत्तराखंड के लोगों के होश उड़ गए कि विधायकी संभाले एक महीना भी नहीं हुआ और इस स्तर के लोग सौरभ बहुगुणा के नजदीक आ गए। बहरहाल, विधायक बनते ही यह पहला काम सौरभ बहुगुणा के खाते में जरूर चढ़ गया।

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts