टिहरी झील में समाया दुग्ध वाहन

टिहरी  जिले में डोबरा गांव से नई टिहरी के लिए आ आ रहा दूध का एक वाहन झील में समा गया। डोबरा गांव से स्थानीय ग्रामीणों से दूध कलेक्ट कर भागीरथीपुरम टिहरी के लिए चला वाहन जीरो प्वाइंट के पास झील में समा गया। स्थानीय निवासियों में चोपड़ा गांव के करण सिंह की सूचना पर […]

tehri-jheel-me-samaya-dugdh-vahan

टिहरी  जिले में डोबरा गांव से नई टिहरी के लिए आ आ रहा दूध का एक वाहन झील में समा गया। डोबरा गांव से स्थानीय ग्रामीणों से दूध कलेक्ट कर भागीरथीपुरम टिहरी के लिए चला वाहन जीरो प्वाइंट के पास झील में समा गया। स्थानीय निवासियों में चोपड़ा गांव के करण सिंह की सूचना पर आसपास के गांव वालों के साथ ही रेस्क्यू टीम ने पाया कि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह घटना सुबह 6 बजे की है।
कांग्रेस नेता शांति भट्ट ने बताया की रेस्क्यू टीम के सुंदर शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। भट्ट ने टीएचडीसी से रेस्क्यू बोट की भी मांग की है।
घटना स्थल पर राहत और बचाओ कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पुलिस और आपदा टीम तथा ग्रामीण लोग घटनास्थल पर सक्रिय हैं।

Also Read This

Dehradun News: जन सेवा केंद्रों पर चला प्रशासन का डंडा , 4 सेंटर सील; कंप्यूटर-लैपटॉप भी जब्त

देहरादून: जन सेवा केंद्रों (CSC Centers) पर अनियमितताओं के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश...

Uttarakhand Weather: इन सात जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल ;अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और आकाशीय बिजली को...

Related Posts