…तो गांव के दम पर नगर पालिका को नही पलने देंगे ये ग्रामीण !!

 नवें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन। उत्तरकाशी के 16 गांवों को नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में कलेक्ट्रेट में चल रहा है धरना । गिरीश गैरोला  नगर पालिका विस्तार के तहत उत्तरकाशी मुख्यालय के आसपास के 16 गांव नगरपालिका की सीमा में आ गए हैं , जिसके विरोध में 16 […]

 नवें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन।
उत्तरकाशी के 16 गांवों को नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में कलेक्ट्रेट में चल रहा है धरना ।
गिरीश गैरोला
 नगर पालिका विस्तार के तहत उत्तरकाशी मुख्यालय के आसपास के 16 गांव नगरपालिका की सीमा में आ गए हैं , जिसके विरोध में 16 गांव के ग्रामीण 11 दिसंबर से कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । डांग गांव निवासी अभिषेक जगूड़ी ने बताया कि धरने को 9 दिन हो चुके हैं इसके बावजूद शासन प्रशासन की तरफ से कोई भी नुमाइंदा उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन और सरकार का यही रवैया रहा तो ग्रामीण अपने अहिंसक आंदोलन को त्यागकर जल्द ही जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे ।ग्रामीण आंदोलनकारी बुजुर्ग महिला भूमि देवी ने बताया कि क्यों किसी भी हालत में नगर पालिका में शामिल नहीं होना चाहती हैं।  शेरो शायरी के अंदाज में उन्होंने कहा कि वह सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका नहीं सकते।
बताते चलें गांव के ग्रामीण नगर पालिका में शामिल होने के बाद लगने वाले टैक्स और भवन के मानचित्र स्वीकृति सहित तमाम दस्तावेजों की उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं,  लिहाजा वह अपने ग्राम पंचायत में खुश हैं और नगर पालिका में शामिल नहीं होना चाहते हैं।
इधर ग्रामीणों का धरना जारी है वहीं शहरी विकास मंत्री के बयान से लगता नहीं कि वह विरोध प्रदर्शन के आगे झुकेंगे। अब देखना यह है ग्रामीणों का धरना आखिर क्या रूप लेता है।

Also Read This

बड़ी खबर : 9 साल बाद श्रीनगर की सड़कों पर दौड़ी सिटी बस। सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट - जयप्रकाश नोगाई पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर शहर के लोगों का करीब नौ साल का इंतजार खत्म हो गया है। लंबे समय से बंद...

पगडंडियों से पदक तक… मीनाक्षी रावत ने रचा सफलता का स्वर्णिम अध्याय

नौगांव, यमुना घाटी/उत्तरकाशी,1 नवंबर 2026रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडी किसान परिवार की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते दो स्वर्ण पदक, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर...

Related Posts