देखिए वीडियो : मंत्री के सामने ही पुलिस अफसर की पिटाई

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के बाजपुर में डंपर सीज करने का विरोध कर रहे खनन व्यवसाइयों ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डे के सामने ही पुलिस वालों पर हाथ छोड़ दिये।
उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में उस वक्त खनन कारोबारियों का तांडव देखने को मिला जब चौकी इंचार्ज ने खनन कारोबारियों के चार डंपरों को सीज कर दिया। जिसके बाद खनन कारोबारियों ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे की मौजूदगी में ही चौकी इंचार्ज से ना केवल गाली गलौज की बल्कि उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। चौकी इंचार्ज ने चौकी में छुपकर खनन कारोबारियों से अपने आप को बचाया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/SDqC8-GBMlY

बीते माह एस.एस.पी.बरिंदर जीत सिंह ने अवैध वसूली की सूचना के बाद काशीपुर कोतवाली क्षेत्र की कुंडेश्वरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया था। जिसके बाद बांसवाड़ा चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी को कुंडेश्वरी चौकी का प्रभार सौंपा गया।

चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी ने मंगलवार प्रातः अवैध खनन की सूचना पर ग्राम जुड़का में अवैध खनन से भरे 4 डंपरों को सीज कर दिया और उन्हें चौकी ले आए। पुलिस की कार्यवाही खनन कारोबारियों को रास नहीं आई। जिसके बाद खनन कारोबारियों ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को सूचना दी। सूचना मिलते ही अरविंद पांडे मौके पर पहुंच गए और खनन कारोबारियों के साथ कुंडेश्वरी चौकी आ धमके। खनन कारोबारियों ने कैबिनेट मंत्री के सामने कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी से जमकर गाली गलौच और धक्का मुक्की कर दी। गुस्साए खनन कारोबारियों से चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी ने अपने कार्यालय में छुपकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराया। चुनाव आचार संहिता के में धारा 144 के बावजूद भारी मात्रा में खनन कारोबारी अचानक चौकी आ धमके और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने इस मामले को छोटा सा बताकर रफा-दफा करने का प्रयास किया।

काशीपुर ए.एस.पी.जगदीश चंद्र ने बताया कि इस मामले की पूरी जांच की जा रही है और जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव आचार संहिता का खनन कारोबारियों द्वारा खुल्ले आम उल्लंघन किया गया है जिसके लिए उच्चाधिकारियों से भी वार्ता कर ली गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts