दो दोस्तो के झगड़े मे अलकनंदा मे समायी मनीषा

रिपोर्टःजगदंबा कोठारी/फोटो:मोहित डिमरी रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग शहर से तीन किमी दूर कोटेश्वर के पास एक छात्रा अलकनंदा में कूद गई। बताया गया है कि घटना के समय वहां पर दो युवक भी मौजूद थे और इसमें एक ने युवती को थप्पड़ मारा था, जिससे नाराज युवती ने नदी में कूद गई। दोनों युवकों को पूछताछ के […]

रिपोर्टःजगदंबा कोठारी/फोटो:मोहित डिमरी
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग शहर से तीन किमी दूर कोटेश्वर के पास एक छात्रा अलकनंदा में कूद गई। बताया गया है कि घटना के समय वहां पर दो युवक भी मौजूद थे और इसमें एक ने युवती को थप्पड़ मारा था, जिससे नाराज युवती ने नदी में कूद गई। दोनों युवकों को पूछताछ के लिए राजस्व पुलिस ने हिरासत में लिया है। नदी में आपदा प्रबंधन टीम ने युवती को खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
शनिवार को भरदार पट्टी ग्राम सभा घेघड़खाल की वर्षीय मनीषा (21) पुत्री प्रेम सिंह घर से अगस्त्यमुनि महाविद्यालय के लिए निकली थी। गांव के किसी व्यक्ति ने मनीषा को सुबह तिलवाड़ा बाजार में देखा था। इसके बाद मनीषा सुरेश पंवार पुत्र मुरारी पंवार निवासी तिलवाड़ा के साथ कोटेश्वर मंदिर आ गई। इस बीच दूसरा युवक देवेंद्र सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी जवाड़ी भरदार भी कोटेश्वर पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि दोनों युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस बीच हाथापाई हो गई और इसमें से एक युवक ने छात्रा पर भी थप्पड़ जड़ दिया, जिससे नाराज युवती ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। पास में कोटेश्वर दर्शनों को आए यात्री भी मौजूद थे। कोटेश्वर के महंत शिवानंद गिरी महाराज ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन व एसडीएम को दी। इसके बाद एसडीएम मुक्ता मिश्र और कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली मौके पर पहुंचे। नदी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन युवती का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। युवती पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उपजलिाधिकारी का कहना है कि मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
वहीं दूसरी बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के बीच मारपीट व युवती के नदी में कूदते देख कोटेश्वर के दर्शन को पहुंची एक महिला बेहोश हो गई।

Also Read This

बड़ी खबर: हिरासत से छूटने के बाद ध्रुव राठी का बड़ा दावा। बोले- ‘गिरफ्तार नहीं, किडनैप किया गया’

नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी हिरासत को लेकर गंभीर...

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम...

Related Posts