नचा रहे हैं विधायक जी!

बागेेश्वर के विधायक चंदनराम दास बेहद विनम्र विधायकों में गिने जाते हैैं। क्षेत्र के विकास कार्यों की फाइल बगल में दबाकर सचिवालय में घूमते उन्हें अक्सर देखा जा सकता है। फिर भी कुछ काम अधूरे रह ही जाते हैं। पिछले दिनों क्षेत्र की पब्लिक उनके पास आई और कुछ कार्यों में काफी समय लगने के […]

बागेेश्वर के विधायक चंदनराम दास बेहद विनम्र विधायकों में गिने जाते हैैं। क्षेत्र के विकास कार्यों की फाइल बगल में दबाकर सचिवालय में घूमते उन्हें अक्सर देखा जा सकता है। फिर भी कुछ काम अधूरे रह ही जाते हैं। पिछले दिनों क्षेत्र की पब्लिक उनके पास आई और कुछ कार्यों में काफी समय लगने के बाद भी शुरू न होने के लिए आक्रोश जताने लगी। विधायक जी हाथ जोड़कर विनम्र मुद्रा में चुटकी लेते हुए बोले,- ”मैं तो आपका पुश्तैनी सेवक हूं। मेरे दादा और पिता आपकी सेवा में ही रहते थे। मेरे दादा ने आपके दादा लोगों को नचाया। उसके बाद मेरे पापा लोगों ने आपके पापा लोगों को नचाया। अब मैं हूं, तो मैं भी आप लोगों को नचा रहा हूं।” मिलने आए लोगों को समझ में नहीं आया कि विधायक जी कौन से नचाने की बात कर रहे हैं। अब हुड़का बजाकर नचवाने का काम तो विधायक जी के परिवार में कोई करता नहीं, जब तक उनकी समझ में आया, तब तक विधायक जी खिसक चुके थे।

Also Read This

बड़ी खबर: हिरासत से छूटने के बाद ध्रुव राठी का बड़ा दावा। बोले- ‘गिरफ्तार नहीं, किडनैप किया गया’

नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी हिरासत को लेकर गंभीर...

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम...

Related Posts