नहीं बिका एनडीटीवी! यह है हकीकत

एनडीटीवी के बिकने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अफवाहों का बाजार गरम हो गया है। इससे न सिर्फ एनडीटीवी की खबर को पसंद करने वालों में मायूसी छा गई, बल्कि इस तरह की चर्चाओं का दौर भी चल निकला कि अब तक खबर की विश्वसनीयता के नाम पर एक चैनल बचा था, […]

एनडीटीवी के बिकने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अफवाहों का बाजार गरम हो गया है। इससे न सिर्फ एनडीटीवी की खबर को पसंद करने वालों में मायूसी छा गई, बल्कि इस तरह की चर्चाओं का दौर भी चल निकला कि अब तक खबर की विश्वसनीयता के नाम पर एक चैनल बचा था, वह भी भाजपा से जुड़े अजय सिंह नाम के व्यक्ति ने खरीद लिया। यह बताया जा रहा था कि स्पाइस जेट कंपनी के मालिक और भाजपा से जुड़े अजय सिंह नाम के व्यक्ति ने एनडीटीवी के ४० प्रतिशत शेयर खरीद लिए हैं। इस खबर के वायरल होते ही एनडीटीवी कंपनी के शेयरधारकों में भी काफी पुथल मच गई थी। बीएससी लि. ने बाकायदा एनडीटीवी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांग लिया था।
इस नाजुक दौर को देखते हुए एनडीटीवी के कंपनी सेक्रेटरी नवनीत रघुवंशी ने बीएससी लिमिटेड को बाकायदा पत्र जारी कर जानकारी दी कि कंपनी के प्रमोटर ने किसी भी व्यक्ति को कंपनी के शेयर नहीं बेचे हैं और न ही ऐसा कोई अनुबंध किया है।
गौरतलब है कि एनडीटीवी के बिकने की खबर वायरल होते ही सोशल मीडिया में चुटकलों और चुटकियों का दौर शुरू हो गया था। किसी ने एनडीटीवी का नाम करण नरेंद्र दामोदर टीवी कर दिया था तो कोई रवीश कुमार के भविष्य को लेकर चर्चाएं कर रहा था। एनडीटीवी की आर्थिक दशा भले ही काफी खराब हो, लेकिन फिलहाल उसके न बिकने की खबर से एनडीटीवी के चाहने वालों को जरूर राहत मिलेगी।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts