पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

नाबालिग को ले भागा नेपाली: कामकाज की निर्भरता बनी समस्या !

November 6, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

पलायन की मार झेल रहे उत्तराखंड के वीरान खेत खलिहान और घरों में सस्ते श्रम की उपलब्धता के चलते प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पहाड़ों में पांव पसार रहे नेपाल से आने वाले परिवार अब पहाड़ की संस्कृति के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं।

खेत खलिहान से लेकर घर के अंदर तक मजदूरी और घरेलू नौकर के रूप में काम करने वाले नेपाली एक नई तरह की परेशानी खड़ी कर रहे हैं। उत्तरकाशी के सौली गांव में रविवार को दिनेश उर्फ़ डीके पुत्र खड़क बहादुर गांव की ही 16 साल की एक नाबालिग लड़की को ले भागा।

हालांकि उसे तत्काल पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़कोट थाने के पास से गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को भगाने तथा शादी की मंशा से भगाने की धाराएं 363 तथा 366 में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

लड़की के धारा 164 के कलमबंद बयान दर्ज करके उसे घर भेज दिया गया। नाबालिग को भगाने की सूचना मिलते ही अशोक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में दरोगा रजनी सिंह, पंकज चौहान, बबीता के साथ ही एसओजी की ओर से औसाफ खान और विजेंद्र सिंह की टीम बनाई गई थी।

थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि इस घटना की सूचना मिलते ही SP उत्तरकाशी तथा DSP बड़कोट के निर्देश पर पुलिस तथा एसओजी लगातार खोजबीन में जुट गई थी। पकड़ा गया युवक बडकोट थाना क्षेत्र के कुपड़ा गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल कहते हैं कि क्षेत्र में नेपाली लोग उत्तराखंड के जन- जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। उत्तराखंड के गांव में लोगों की आजीविका तथा तमाम काम धंधे नेपालियों पर निर्भर हैं। वह खेतों में काम करते हैं। घरों में काम करते हैं। घर के अंदर खाना बनाने से लेकर तमाम तरह के कामों में उनकी भागीदारी है। इसके कारण वह भी शारीरिक  जरूरतों के कारण तमाम मर्यादाओं का अतिक्रमण कर रहे हैं। कई परिवार जो काफी लंबे समय से यहीं रह रहे हैं, उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से शादी विवाह आदि भी कर ली है। विनोद थपलियाल कहते हैं कि इस तरह की घटनाएं यहां आम होती जा रही हैं।


Previous Post

रिस्पना नदी की बदलेगी तस्वीर।सीएम का "आॅपरेशन ऋषिपर्णा" शुरू

Next Post

ऊर्जा प्रदेश: चोरी की बिजली से रोशन भाजपा विधायक की ससुरालः जुर्माने पर भारी सत्ता का जोर!

Next Post

ऊर्जा प्रदेश: चोरी की बिजली से रोशन भाजपा विधायक की ससुरालः जुर्माने पर भारी सत्ता का जोर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • बिग न्यूज: 1 अगस्त 2025 से होंगे ये 6 बड़े फाइनेंशियल बदलाव। आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • खूनी संघर्ष: बीटीसी प्रत्याशी पर विरोधी प्रत्याशी ने किया हमला।अस्पताल में भर्ती
  • बड़ी खबर: मेट्रो की जमीन पर पार्क! राष्ट्रवादी पार्टी ने लगाए जमीन खुर्द-बुर्द के गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!