नाबालिग छेड़छाड़ पीड़िता का पिता, मुकदमे के लिये बेटी संग दर दर भटक रहा

कमल जगाती, नैनीताल  नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का पीड़ित, 30 घंटे से मुकदमे की आस में  उत्तराखण्ड के किच्छा में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला कोतवाली में पहुंचने से सनसनी फैल गई है। छात्रा का साथ देने पर आरोपी ने युवक की भी पिटाई कर दी। पुलिस के पास शिकायत पहुंचने के […]

कमल जगाती, नैनीताल 
नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का पीड़ित, 30 घंटे से मुकदमे की आस में 
उत्तराखण्ड के किच्छा में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला कोतवाली में पहुंचने से सनसनी फैल गई है। छात्रा का साथ देने पर आरोपी ने युवक की भी पिटाई कर दी। पुलिस के पास शिकायत पहुंचने के बाद मामला गर्मा गया, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने को तैयार नहीं है।

https://youtu.be/R5Dm4Lw9gc0

         उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में कलकत्ता चौकी में एक नाबालिग छात्रा के पिता बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंचे। छात्रा का आरोप था कि आरोपी ने उसके साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत की। छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती है जिसका रो रोकर बुरा हाल है।
घटना के समय छात्रा चिल्लाई तो उसकी आवाज सुनकर एक बाहरी व्यक्ति मदद करने पहुंचा। आरोपी ने गुस्सा होकर मदद करने पहुंचे व्यक्ति की पिटाई कर दी। छात्रा का पिता शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा लेकिन 30 घंटे बीत जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। पीड़ित ने राजनैतिक दबाव में मामला दर्ज ना करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता, अपनी बेटी के साथ हुई ज्यादती के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर अब दर-दर भटक रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts