निगम के खर्चे से बार में अय्याशी!

मामचन्द शाह//

वन कर्मचारियों ने दो सालों में दावत उड़ाकर निगम को लगाया लाखों का चूना
ब्लेंडर्स प्राइड के तीन पैग में उड़ाते हैं 750 रुपये

वन विकास निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को सरकारी दामाद यूं ही नहीं कहा जाता। यह बात इसी से स्पष्ट हो जाती है कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी दून के महंगे मॉल व रेस्टोरेंट में पार्टियां करें, दारू-मुर्गा उड़ाएं, काजू-बादाम व अन्य ड्रायफ्रूट पर लाखों का खर्चा करें, किंतु अपनी जेब से उन्हें धेला भर भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। इसका सारा भुगतान विभाग करेगा।
आरटीआई कार्यकर्ता अमर सिंह धुंता ने जब वन विकास निगम के MD व GM के यहां से सूचना मांगी कि पिछले 2 वर्षों में खाने पीने में यहां कितना-कितना खर्चा हुआ तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
लोक सूचना अधिकारी (मु.) उत्तराखंड वन विकास निगम देहरादून से मिली जानकारी में बताया गया है कि वर्ष 2015 में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कर्मचारियों ने लगभग 34-35 हजार रुपए का खाना खाया। यही नहीं 2015 में ही दिवाली के मौके पर लगभग 70-75 हजार रुपये के ड्राईफ्रूट खरीदे गए। इन सभी बिलों का भुगतान विभाग ने किया।
कई बिलों पर गौर फरमाने से पता चलता है कि कर्मचारियों अधिकारियों ने मदिरापान में भी विभाग को खूब चूना लगाया। ब्लेंडर्स प्राइड जैसी महंगी ब्रांडों का बिल में स्पष्ट उल्लेख किया गया है। दोनों वर्षों के सभी खर्चों को जोड़ दिया जाए तो कर्मचारियों ने निगम को लाखों का चूना लगाया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts