‘पप्पू’ शब्द पर चुनाव आयोग का प्रतिबंध

चुनाव आयोग ने भाजपा पर ‘पप्पू’ शब्द का इस्तेमाल करने का प्रतिबंध लगा दिया है।  गौरतलब है कि गुजरात चुनाव में एक विज्ञापन में पप्पू शब्द का इस्तेमाल किया गया था, जिस पर चुनाव आयोग ने अपमानजनक कहते हुए रोक लगा दी।  चुनाव आयोग का मानना है कि पप्पू शब्द राहुल गांधी को इशारा करके […]

चुनाव आयोग ने भाजपा पर ‘पप्पू’ शब्द का इस्तेमाल करने का प्रतिबंध लगा दिया है।

 गौरतलब है कि गुजरात चुनाव में एक विज्ञापन में पप्पू शब्द का इस्तेमाल किया गया था, जिस पर चुनाव आयोग ने अपमानजनक कहते हुए रोक लगा दी।
 चुनाव आयोग का मानना है कि पप्पू शब्द राहुल गांधी को इशारा करके कहा गया है। हालांकि भाजपा ने इस को नकार दिया है। किंतु समझते सभी हैं वाले हिसाब से सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को ही पप्पू कहा जाता है। यहां तक कि Google में भी पप्पू सर्च करने पर राहुल गांधी की ही तस्वीरें दिखाई देती हैं। भाजपा के एक नेता ने बताया कि उन्होंने गुजरात के निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में स्वीकृति के लिए यह विज्ञापन जमा कराया था, जिस पर उन्हें स्वीकृति नहीं मिली है। भाजपा के सामने अब विज्ञापन से पप्पू शब्द हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हालांकि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts