पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

पर्वतजन की खबर पर जायजा लेने गए डीएम।अफसरों की अटकी गाड़ी

October 11, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

जब अटक गया सूचना तंत्र 

डीएम के साथ अस्सी गंगा के हालत देखने गए सूचना अधिकारी का वाहन फंसा 

गिरीश गैरोला

पर्वतजन मे छपी खबर का संज्ञान लेकर अस्सी गंगा घाटी की विषम परिस्थिति को देखने पंहुचे उत्तरकाशी के नए  डीएम डॉ आशीष कुमार चौहान।
इलाके हालात इतने खराब निकले कि उनके लाव लश्कर मे शामिल सूचना अधिकारी बद्रीचंद का वाहन ऊबड़-खाबड़ सड़क पर ही दम तोड़ गया। बुधवार सुबह मैकेनिक  को लेकर पंहुची रेस्क्यू टीम सूचना वाहन को लेकर वापस मुख्यालय पहुंची। प्राप्त  जानकारी के अनुसार सूचना  वाहन की  एंड राॅड जबाब दे गयी थी।
       उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लगी अस्सी गंगा घाटी के सात गांव दैवी आपदा 2012 -13 के बाद से आधारभूत सुविधाओं से दो चार हो रहे हैं। वर्षों से सड़क मार्ग की मांग कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि  लोक निर्माण विभाग से निर्माण कार्य हटा कर पीएमजीएसवाई को सौंपे जाने के बाद सड़क और अधिक बदहाल हो चुकी है।सड़क की खस्ता हाल का प्रमाण पत्र सूचना विभाग के वाहन ने वहां 15 घंटे फंसे रहने के बाद खुद दे ही दिया है।
 बदहाल सड़क के चलते क्षेत्र विकास से कोसों दूर है।इलाके मे अच्छी उपजाऊ जमीन होने के बाद भी सड़क मार्ग नहीं होने से काश्तकारों को फसल का अच्छा दाम नहीं मिल पाता है। पैदल मार्ग पर खच्चर से ढुलान के बाद उत्पादन करने  वाले किसान को उसका लाभांश नहीं मिल पाता है।
  यही कारण है कि घाटी के गांवों से भी अब लोग अपने घर छोड़कर कस्बों और जिला मुख्यालय  मे पलायन को मजबूर हो गए है।कुछ दिन पूर्व पाठकों के प्रिय न्यूज़ पोर्टल तथा पत्रिका पर्वत जन द्वारा वर्ष 20102 -13 की आपदा के दौरान टूटे पुलों के निर्माण नहीं होने से पेड़ के सहारे नदी पार कर रहे छात्रों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी। खबर का संज्ञान लेते हुए जिले के नए जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार चौहान ने तत्काल मौके पर जाकर रिपोर्ट तलब की और जिला पंचायत को पुल निर्माण  के निर्देश दिये। इलाके मे खस्ता हाल सड़क का अंदाजा इसी बात से लगाय जा सकता है कि डीएम के साथ सूचना संकलन को गये सूचना अधिकारी का वाहन संगम चट्टी सेकु पुल के पास एंड राॅड टूटने के चलते खराब हो गया। टैक्सी चालक सुभाष ने बताया  कि बुधवार सुबह 8 बजे जब वह सवारियों को छोड़ने संगमचट्टी जा रहा था, तब मार्ग मे सूचना अधिकारी के खराब वाहन  सड़क पर खड़े होने  के कारण उन्हे वहीं अपनी सवारी उतारनी पड़ी। इसी  दौरान वहां पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे जिसमे एक उसकी टैक्सी के  बोनट पर और एक गाड़ी के पीछे गिरा और वे बाल बाल बचे।
ग्रामीण सबल सिंह रावत ने बताया कि लोक  निर्माण विभाग से पीएमजीएसवाई के पास सड़क के जाने से  हालत बद से बद्दतर हो गये है। हालांकि सड़क आने जाने लायक नहीं है फिर भी आसपास के रहने वाले टैक्सी चालक सवारियों को लेने और छोड़ने संगम चट्टी से 4 किमी आगे गाजोली तक जा रहे हैं,किन्तु कब पहाड़ी से कोई पत्थर  गिर जाय अथवा कब वाहन का कोई पार्ट जबाब दे जाय कहां मुश्किल है।
Previous Post

सबको सीधा कर देगी एक दिन की थानेदार पूनम।

Next Post

भाजपा दफ्तर किसलिए पहुंचा बेटी बचाओ अभियान!

Next Post

भाजपा दफ्तर किसलिए पहुंचा बेटी बचाओ अभियान!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • सावधान: अगर 3 साल से नहीं किया ट्रांजेक्शन, तो पोस्ट ऑफिस बंद कर देगा आपका खाता!
  • बड़ी खबर: DM के आदेश की नाफरमानी पड़ी भारी।राजस्व कानूनगो निलंबित
  • एक्शन: जेसीबी-पोकलैंड समेत 4 वाहन सीज। ₹7.20 लाख का जुर्माना
  • UPSC EPFO भर्ती 2025: 230 पदों पर आवेदन शुरू। जानें योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया
  • वीडियो: नैनीझील में मछलियों की रहस्यमयी मौत। कैटफिश मंगुरा पर उठे सवाल..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!