पुलिस की करतूत: कार वाले का बिना हेलमेट में चालान!

किसी  ने यूं ही नहीं कहा कि पुलिस चाहे तो रस्सी का भी सांप बना सकती है और गधे का भी बाप बना सकती है। अब आप ही देखिए, जोधपुर राजस्थान पुलिस के मंडौर थाना क्षेत्र के एक सिपाही ने थाने के सामने से गुजरते हुए एक कार वाले का चालान कर दिया। जब कार में […]

police ki kartut

किसी  ने यूं ही नहीं कहा कि पुलिस चाहे तो रस्सी का भी सांप बना सकती है और गधे का भी बाप बना सकती है। अब आप ही देखिए, जोधपुर राजस्थान पुलिस के मंडौर थाना क्षेत्र के एक सिपाही ने थाने के सामने से गुजरते हुए एक कार वाले का चालान कर दिया। जब कार में सभी कागजात पूरे मिले तो कुछ कमी न मिलने पर सिपाही ने चालान काटते हुए लिखा कि चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाता पाया गया। चालान की रसीद में सिपाही ने खुद ही वाहन को कार की श्रेणी में दर्ज किया है।
यही नहीं, सिपाही ने कार चालक के दस्तावेजों में से ड्राइविंग लाइसेंस भी अपने पास रख लिया। आप भी लाल घेरे में दर्ज वाहन का वर्ग और चालान का कारण आसानी से देख सकते हैं। इस खबर को इतना शेयर कीजिए कि राजस्थान सरकार के कानों तक भी यह शिकायत पहुंचे और उत्तराखंड पुलिस भी किसी निर्दोष का चालान करते वक्त दो बार सोचे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts