बड़ी खबर : आधार कार्ड नहीं होगा तो नहीं आ सकते सचिवालय

उत्तराखंड सचिवालय में एक और फरमान जारी हो गया है। भले ही सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक आधार कार्ड की अनिवार्यता लागू नहीं की हो किंतु उत्तराखंड सचिवालय ने आगंतुकों के लिए साथ मे आधार कार्ड होना अनिवार्य कर दिया है।  सचिवालय प्रशासन ने आज जारी एक आदेश ने कहा कि बिना आधार कार्ड के […]

उत्तराखंड सचिवालय में एक और फरमान जारी हो गया है। भले ही सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक आधार कार्ड की अनिवार्यता लागू नहीं की हो किंतु उत्तराखंड सचिवालय ने आगंतुकों के लिए साथ मे आधार कार्ड होना अनिवार्य कर दिया है।
 सचिवालय प्रशासन ने आज जारी एक आदेश ने कहा कि बिना आधार कार्ड के कोई भी व्यक्ति सचिवालय में नहीं प्रवेश कर पाएगा और किसी भी पास के लिए मात्र 2 घंटे की समय सीमा ही निर्धारित होगी।
 सचिवालय प्रशासन ने सचिवालय के अनुभागों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी है। साथ ही एक कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि किसी भी अनुभाग में कोई बाहरी व्यक्ति पाया जाता है तो फिर संबंधित अनुभाग अधिकारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की जाएगी।
 इसके साथ ही सचिवालय में एक सुरक्षा दस्ता भी तैनात कर दिया गया है, जो समय समय पर सचिवालय में आगंतुकों के प्रवेश पत्र चेक करता रहेगा।

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts