बद्रीनाथ हाइवे पर धमाकों से सहमें यात्री!

  अपनी शांत वादियों के लिए विश्वविख्यात बद्रीनाथ हाइवे पर उस समय जम्मू जैसे धमाके गूंजने लगे, जब गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में आग लग गई। हालांकि खतरे को भांपते हुए ड्राइवर और उसका साथी क्लीनर ट्रक से उतरकर भागने में सफल रहे, जिससे कोई जनहानि होने से टल गया, जबकि ट्रक के […]

 

badrinath-highway-par-dhamako-se-sahme-yatri

अपनी शांत वादियों के लिए विश्वविख्यात बद्रीनाथ हाइवे पर उस समय जम्मू जैसे धमाके गूंजने लगे, जब गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में आग लग गई। हालांकि खतरे को भांपते हुए ड्राइवर और उसका साथी क्लीनर ट्रक से उतरकर भागने में सफल रहे, जिससे कोई जनहानि होने से टल गया, जबकि ट्रक के परखच्चे उड़ गए।
बद्रीनाथ हाइवे पर खांकरा के पास गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक पर शुक्रवार पूर्वाहन अचानक आग लग गई। बीच सड़क पर आग की लपटें और धमाकों की गूंज से प्रत्यक्षदर्शी व यात्री भी सहम गए। इससे सड़क के दोनों ओर कुछ दूरी पर ही वाहनों की लंबी कतारें लग गई और वाहनों के चक्के रुक गए। इस दौरान यात्रियों ने जे

ब से अपने-अपने मोबाइल बाहर निकाले और हादसे की वीडियो बनाने लगे। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल साइटों पर प्रदेशभर में वायरल हो गया। घटना के चलते करीब आंधे घंटे तक जाम लगा रहा। बताया गया कि उक्त ट्रक ऋषिकेश से २७० गैस सिलेंडरों को भरकर रुद्रप्रयाग जा रहा था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाल लिया।

Also Read This

Dehradun News: जन सेवा केंद्रों पर चला प्रशासन का डंडा , 4 सेंटर सील; कंप्यूटर-लैपटॉप भी जब्त

देहरादून: जन सेवा केंद्रों (CSC Centers) पर अनियमितताओं के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश...

Uttarakhand Weather: इन सात जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल ;अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और आकाशीय बिजली को...

Related Posts