बारातियों की बस पलटी, जे.सी.बी.से सीधा कर जान बचाई

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के काशीपुर में बारात बस पलट गई जिसे जे.सी.बी.मशीन से बमुश्किल सीधा किया गया। हादसे में दर्जनों बाराती घायल हो गए। उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित आई.टी.आई.थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार से जा रही बारात बस बाइक को बचाने के चक्कर में […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के काशीपुर में बारात बस पलट गई जिसे जे.सी.बी.मशीन से बमुश्किल सीधा किया गया। हादसे में दर्जनों बाराती घायल हो गए।
उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित आई.टी.आई.थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार से जा रही बारात बस बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।बस में सवार एक दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/Cf_e4nQjb_w

दरअसल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी नवी हसन पुत्र अहमद हसन का आइ.टी.आइ.थाना निवासी शहनाज पुत्री मोहम्मद युनुस के साथ निकाह तय हुआ था। नवी की बारात निकाह के बाद लौटते समय एक बाइक सवार को बचाने पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे चीख पुकार मचने लगी। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से 60 से 62 लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने घटनास्थल पर जेे.सी.बी.मशीन को बुलाकर बस को सीधा कराया जिसके बाद सवारियों को आसानी से बाहर निकाला गया। दर्जनों बाराती घायल हो गए लेकिन किसी अनहोनी की अभी तक कोई खबर नहीं है।

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts