बिग ब्रेकिंग : डॉ निशंक को मंत्रिमंडल के लिए पीएमओ का बुलावा

हरिद्वार के सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक को प्रधानमंत्री कार्यालय से बुलावा आ गया है। डॉ निशंक ने बताया कि पहले उन्हें कैबिनेट में लिए जाने की जानकारी देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का फोन आया और उसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय उनसे फोन पर बात की थी।  प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों […]

हरिद्वार के सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक को प्रधानमंत्री कार्यालय से बुलावा आ गया है।
डॉ निशंक ने बताया कि पहले उन्हें कैबिनेट में लिए जाने की जानकारी देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का फोन आया और उसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय उनसे फोन पर बात की थी।
 प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार डॉ निशंक को मंत्री पद से नवाजा जा रहा है। हालांकि अभी खुलासा नहीं हुआ है कि उन्हें कौन कौन से मंत्रालय दिए जाएंगे !
हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि डॉ निशंक को वही मंत्रालय दिए जा सकते हैं जो पिछले कार्यकाल में उमा भारती के पास थे. इसमें गंगा स्वच्छता से संबंधित मंत्रालय भी हो सकते हैं. राज्य बनने के बाद हरिद्वार श्री सांसद निर्वाचित होकर केंद्र में मंत्री बनने वाले डॉ निशंक दूसरे नेता हैं। इससे पहले हरीश रावत भी मंत्री बनाए गए थे।
 गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरिद्वार सांसद निर्वाचित होने के बाद पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें  मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय से बुलावे के बाद उनका उत्तराखंड से मंत्री बनना तय हो गया है।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts