ब्रेकिंग न्यूज: मसूरी कैंपटी मार्ग पर कार खाई में गिरी, चार की मौत, पांच घायल

नीरज उत्तराखण्डी होटल वाइल्ड फ्लावर हाउस के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार ९ लोगों में से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोगों को स्थानीय लोग कैंपटी पुलिस, मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस के द्वारा संयुक्त रेस्क्यू करके मसूरी के सेंट […]

नीरज उत्तराखण्डी

होटल वाइल्ड फ्लावर हाउस के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार ९ लोगों में से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोगों को स्थानीय लोग कैंपटी पुलिस, मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस के द्वारा संयुक्त रेस्क्यू करके मसूरी के सेंट मैरी अस्पताल ले जाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दो परिवारों के लोग कार में सवार थे। यह सभी लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। जैसे ही पर्यटक कैंपटी फाल से वापस मसूरी की ओर आ रहे थे, मसूरी-कैंपटी मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे उनमें चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को रेस्क्यू कर मसूरी के सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी का चालक गाड़ी में फंसा गया, जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर से गाड़ी को काटकर बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार तेज गति में थी और चालक मोड़ पर वाहन को नहीं मोड़ पाया, जिससे कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। मरने वालों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची बताई जा रही है।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts