ब्रेकिंग: भीषण आग से पीएसी कैंप खाक

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के बाजपुर में पी.ए.सी.कैम्प में लगी आग का वीडियो देखकर आप के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। आग के भड़कने में तेज हवाओं ने खतरनाक रोल अदा किया। उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर तहसील स्थित दोमंजिले पी.ए.सी.कैम्प में सॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसके […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के बाजपुर में पी.ए.सी.कैम्प में लगी आग का वीडियो देखकर आप के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। आग के भड़कने में तेज हवाओं ने खतरनाक रोल अदा किया।
उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर तहसील स्थित दोमंजिले पी.ए.सी.कैम्प में सॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसके अन्दर घुसना नामुमकिन था। भवन के अंदर जवानों के खाद्यान और कपड़े थे जो जलकर खाक हो गए। आग का ये रौद्र रूप देखकर सभी हैरान रह गए। हवा ने आग की रफ्तार इतनी तेज कर दी कि देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/iip5-Ymzs2g

ये कैम्प खनन क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगाने को लेकर बनाया गया था। आग के समय भवन में कोई नहीं था, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल वाहन के देर से आने के कारण घर को बहुत बड़ा नुकसान हो गया है।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts