भाजपा दफ्तर किसलिए पहुंचा बेटी बचाओ अभियान!

विगत माह सूबे की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन के सौजन्य से बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत देहरादून से हरिद्वार तक एक ऐसी साइकिल रेस का आयोजन किया, जो आयोजित होने से पहले ही विवादित हो गई। रेखा आर्य द्वारा १५ दिनों तक साइकिल चलाने की प्रेक्टिस […]

विगत माह सूबे की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन के सौजन्य से बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत देहरादून से हरिद्वार तक एक ऐसी साइकिल रेस का आयोजन किया, जो आयोजित होने से पहले ही विवादित हो गई। रेखा आर्य द्वारा १५ दिनों तक साइकिल चलाने की प्रेक्टिस पर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया में खूब प्रतिक्रियाएं भी आई। ऐन वक्त पर जब साइकिल यात्रा का वक्त आया तो ५०० में से बमुश्किल एक दर्जन लोग देहरादून से हरिद्वार के लिए निकले। रेखा आर्य खुद इस रेस को लीड कर रही थी। चूंकि आयोजन स्थल से रिस्पना पुल तक ५०० लोग इस कार्यक्रम में शामिल थे और इसके बाद वे रिस्पना पुल से गायब हो गए, किंतु टीएचडीसी द्वारा दी गई ५०० साइकिलें कहां गई, इसका पता नहीं चला कि आखिरकार वे पौने पांच सौ लोग कहां गए, जो बेटी बचाने के नाम पर रेखा आर्य के साथ थे और जिन्होंने साइकिल भी ले ली थी।
इसके बाद ज्ञात हुआ कि देहरादून के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वो साइकिलें अपने कब्जे में ले लीं और कुछ लोगों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई कुछ चटकारेदार खबरों को देखते हुए आधा दर्जन साइकिलें बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में खड़ी कर ली, ताकि वहां आने-जाने वाले और वहां निवास करने वाले लोग भी महिलाओं का सम्मान कर सकें और रेखा आर्य के मिशन बेटी बचाओ अभियान को सार्थक कर सके।

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts