भाजपा विधायक चैंपियन हुए चित्त। आये सीधे रास्ते, सौंपा जबाब

 मामचंद शाह आखिरकार दिन भर के इंतजार के बाद शाम 4:00 बजे भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आकर लिखित में अपना जवाब जमा कर दिया।  गौरतलब है कि झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल के बीच जुबानी जंग के कारण पार्टी की हो रही फजीहत के चलते विवाद के निपटारे […]

 मामचंद शाह
आखिरकार दिन भर के इंतजार के बाद शाम 4:00 बजे भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आकर लिखित में अपना जवाब जमा कर दिया।
 गौरतलब है कि झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल के बीच जुबानी जंग के कारण पार्टी की हो रही फजीहत के चलते विवाद के निपटारे के लिए एक जांच समिति गठित की गई थी, जिसमें लगातार दो बार बुलाने के बावजूद चैंपियन हाजिर नहीं हुए थे जबकि देशराज कर्णवाल ने अपना जवाब जमा कर दिया था।
 जांच समिति के आगे कुंवर प्रणव चैंपियन काफी बेबस नजर आए और हथियार डालते हुए कहा कि पार्टी उनकी मां है तथा मां के सामने आकर सब झगड़े सुलझ जाते हैं।
 जांच समिति के सदस्य विश्वास डाबर ने कहा कि चैंपियन का जवाब आ गया है, अब वह अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे। “अध्यक्ष ही आगे का फैसला करें।”

Also Read This

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

Related Posts