भिखारी को दिया गद्दा, तो खुद बन गए भिखारी!

बात कुछ ही दिन पहले की है। कनखल के एक घर में जोर-शोर से रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। बाप पुराने खयालों का था। घर में पुरानी चीजें और पुराने खयालों का अंबार लगा रहता था। नए जमाने का बेटा इस ताक में था कि कब बुढऊ इधर-उधर हो और वह कुछ पुराना सामान […]

बात कुछ ही दिन पहले की है। कनखल के एक घर में जोर-शोर से रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। बाप पुराने खयालों का था। घर में पुरानी चीजें और पुराने खयालों का अंबार लगा रहता था। नए जमाने का बेटा इस ताक में था कि कब बुढऊ इधर-उधर हो और वह कुछ पुराना सामान इधर-उधर कर दे। इधर बाप घूमने गया, उधर बेटे ने एक पुराना गद्दा कनखल के दरिद्र भंजन मंदिर के बाहर बैठे एक भिखारी को थमा दिया। गद्दा इतना पुराना था कि भिखारी ने भी बेटे की नजर फिरते ही गद्दा दूसरे भिखारी को चेप दिया।
इधर बाप घर आया तो गद्दा न पाकर बेटे का जवाब तलब कर दिया। बाप को सामान्य से कहीं अधिक आपा खोते देख बेटे ने कारण पूछा तो खुद की भी हवा सरक गई। कंजूस बाप ने गद्दे में ४० लाख छुपा कर रखे थे। अब तो बाप-बेटे दोनों उस भिखारी के साथ गली-गली दूसरे भिखारी को छान-मार रहे हैं। खाक छानते-छानते बाप-बेटे की हालत भी भिखारियों जैसे हो गई है। मामला ही ऐसा है, न पुलिस को बता सकते हैं, न सब्र कर सकते हैं। हालात यह हो गई कि क्या बाप, क्या बेटा, क्या भिखारी, तीनों अपनी-अपनी किस्मत को कोस रहे हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts