मदरसे मे ऐसे मनाया आजादी का जश्न

टिहरी। 15 अगस्त आजादी के मुबारक मौके पर बौराडी नई टिहरी मे मदरसा जामियतुल हसनैन मे सुबह ठीक 9:00 बजे झण्डा फहराया गया,और राष्ट्रगान के साथ मौजुद तमाम लोगों ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिये दुआयें की। इस मौके पर मौजूद जामा मस्जिद इन्तजामीया के सदर मुशर्रफ अली ने कहा कि हम उन लोगों […]

टिहरी। 15 अगस्त आजादी के मुबारक मौके पर बौराडी नई टिहरी मे मदरसा जामियतुल हसनैन मे सुबह ठीक 9:00 बजे झण्डा फहराया गया,और राष्ट्रगान के साथ मौजुद तमाम लोगों ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिये दुआयें की।
इस मौके पर मौजूद जामा मस्जिद इन्तजामीया के सदर मुशर्रफ अली ने कहा कि हम उन लोगों को सलाम करते हैं जिन्होने मूल्क की आजादी के लिये अपनी जान की कूर्बानी दे दी। और हम सब जो आज इस मूल्क के अन्दर आजादी से सांस ले रहे हैं,ये मूल्क के शहीदों का हमारे ऊपर कर्ज है। अब हम सब की ये जिम्मेदारी है कि इस मुल्क की तरक्की को हम आगे बढाने का काम करें। इस मुल्क का मुसलमान पहले भी वतन परस्त था और मौत तक वतन परस्त रहेगा।आजादी के दिन की खुशी मे 3:00 बजे दिन मे मदरसे के बच्चों के सांस्कृतिक प्रोग्राम हुये, यहां मौजूद लोगों ने बच्चों की हौसला अफजाई की।
समारोह मे मौजुद लोगों मे समाज के बूजुर्ग जनाब शौकत अली खान,जामा मस्जिद के ईमाम मुफ्ती जुबैर, सचिव हासीम बैग,नफीस खान,मुर्तजा बैग,ईसरार खान,ईसरार अहमद,फारख शैख,फरीदखान,शकील,खलील,मुस्ताक,आदि और लोग थे।

Also Read This

बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्या के पति साहू को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत । दूसरी पीठ को भेजी याचिका

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। उत्तराखंड...

दावे बड़े, सुविधाएं बदहाल: शोपीस बना बीएसएनएल कार्यालय

विकासनगर। 28 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी पुराना सिम अपग्रेड कराने और नया सिम लेने के लिए त्यूणी के उपभोक्ता काट रहे विकासनगर के चक्कर, तीन...

Related Posts