महिला डॉक्टर ने कराया वकील पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

दून की एक महिला बीएएमएस डॉक्टर ने वकील के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। डॉक्टर का आरोप है कि वकील ने भरोसा जीतकर उसे झांसे में लिया और पहाड़ों की रानी मसूरी ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। जब वह बेसुध हो गई तो वकील ने उसके साथ […]

दून की एक महिला बीएएमएस डॉक्टर ने वकील के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। डॉक्टर का आरोप है कि वकील ने भरोसा जीतकर उसे झांसे में लिया और पहाड़ों की रानी मसूरी ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। जब वह बेसुध हो गई तो वकील ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।
दरअसल बात यह है कि करीब पांच-छह माह पहले देहरादून पटेलनगर क्षेत्र निवासी डॉक्टर दंपत्ति में तकरार हो गई और फिर दोनों अलग-अलग रहने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि मामला तलाक तक जा पहुंचा। महिला डॉक्टर ने तलाक व अपने बच्चों को हक दिलाने क े लिए वकील जितेंद्र से संपर्क किया। इस संबंध में जितेंद्र से महिला की अक्सर मुलाकातें होने लगी। इस बीच वकील जितेंद्र के मन में महिला के प्रति गलत विचार आने लगे और फिर उसने महिला पर जाल फेंकना शुरू कर दिया। तत्पश्चात गत दिनों जितेंद्र अपने कुप्रयासों में सफल हो गया और महिला डॉक्टर की जिंदगी से खिलवाड़ कर बैठा।
थाना प्रभारी पटेलनगर ने बताया कि मामले की जांच महिला दारोगा मीना आर्य को सौंपी गई है। आरोपी के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Also Read This

क्राइम: देहरादून में घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने पाटल से गले पर किया वार

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक पति पर अपनी...

RTI खुलासा : कृषि विभाग में करोड़ों का खेल! अपात्र लाभार्थियों को ₹1152.46 लाख का भुगतान, ₹1147.86 लाख की वसूली बाकी

देहरादून/हल्द्वानी। कार्तिक उपाध्याय उत्तराखंड कृषि विभाग से सूचना के अधिकार के तहत निकले सरकारी दस्तावेजों ने करोड़ों रुपये के भुगतान और वसूली को लेकर गंभीर...

Related Posts