हल्द्वानी के मासूम की मौत। पुलिस मौन। कैंडल मार्च 

हल्द्वानी के एक 14 वर्षीय बालक की मौत का खुलासा न होने पर स्थानीय नगर वासियों ने 2 फरवरी को शाम को कैंडल मार्च किया।  हल्द्वानी के इंस्पिरेशन स्कूल में कक्षा 9 का छात्र कमलेश शाही विगत 24 जनवरी को हल्द्वानी के रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया था। कमलेश स्कूल का होनहार छात्र था […]

हल्द्वानी के एक 14 वर्षीय बालक की मौत का खुलासा न होने पर स्थानीय नगर वासियों ने 2 फरवरी को शाम को कैंडल मार्च किया।
 हल्द्वानी के इंस्पिरेशन स्कूल में कक्षा 9 का छात्र कमलेश शाही विगत 24 जनवरी को हल्द्वानी के रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया था। कमलेश स्कूल का होनहार छात्र था और खेलकूद में भी सक्रिय रहता था। कमलेश की अकस्मात संदिग्ध हालात में मौत से नगरवासी सन्न रह गए।
 इस मामले में 24 जनवरी से अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जांच जहां की तहां अटकी पड़ी है।  मौत का खुलासा न होने से नगर वासियों ने कल शाम तिकोनिया चौराहे से कालाढूंगी तिराहे तक कैंडल मार्च निकाला।
 इसमें बच्चे के परिवार वाले रिश्तेदार मित्र पड़ोसी स्कूल के साथी शिक्षक गण तथा अन्य नगरवासियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। नगरवासी पुलिस की कार्यशैली से नाखुश हैं

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

क्राइम: देहरादून में घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने पाटल से गले पर किया वार

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक पति पर अपनी...

Related Posts