योग दिवस पर योग न करने पर आईआईटी रुड़की के छात्रों को नोटिस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आईआईटी रुड़की में लगाए गए साप्ताहिक योग शिविर में भाग न लेना छात्रों को भारी पड़ सकता है। शिविर में 60 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सभी छात्रों को नोटिस जारी किया था। ऐसे में कम उपस्थिति वाले छात्रों पर संस्थान प्रशासन ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं। फिलहाल ऐसे […]

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आईआईटी रुड़की में लगाए गए साप्ताहिक योग शिविर में भाग न लेना छात्रों को भारी पड़ सकता है। शिविर में 60 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सभी छात्रों को नोटिस जारी किया था। ऐसे में कम उपस्थिति वाले छात्रों पर संस्थान प्रशासन ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं। फिलहाल ऐसे छात्रों का डाटा तैयार किया जा रहा है, जिनकी संख्या 100 से अधिक हो सकती है।
आईआईटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 18 से 24 जून तक योग शिविर का आयोजन किया गया था। संस्थान प्रशासन की ओर से सभी छात्रों को योग क्लास में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

हालांकि छात्रों को सप्ताह भर में योग में भाग लेने के लिए कुछ छूट भी दी गई थी। अब निर्णय लिया गया था कि 60 प्रतिशत से कम उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शिविर में भाग लेने वाले छात्रों की उपस्थिति का आंकड़ा जुटाया जा रहा है।

हालांकि अभी संस्थान प्रशासन ने पुख्ता तौर पर छात्रों को दंडित करने का फैसला नहीं लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि कम उपस्थिति वाले छात्रों पर अंकों और फाइन के रूप में दंड लगाया जाएगा। ऐसे छात्रों की संख्या सौ से दो सौ के बीच बताई जा रही है। संस्थान प्रशासन ने बताया कि इसके बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर: बौराड़ क्षेत्र में भालू की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने की रात्रि गश्त

खेड़ा बौराड़, बडेंच और डौरा क्षेत्र में भालू दिखने की सूचना के बाद विभाग सक्रियत्यूणी, 27 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्राम पंचायत कूणा के अंतर्गत...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में भूकंप के झटके लगते ही घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार बागेश्वर जिले में धरती डोली। भूकंप की...

Related Posts