लिपिक ने पकड़ा छात्रा का हाथ हुआ हंगामा

लड़कियों के यौन शोषण के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। हरिद्वार के लक्सर में एक और मामला सामने आया है। राजकीय डिग्री कॉलेज में कॉलेज के ही लिपिक अरविंद ने छात्रा का हाथ पकड़ा तो हंगामा हो गया। छात्रा b.a. द्वितीय वर्ष की है तथा वह अपना फार्म जमा कराने गई थी। छात्रा […]

लड़कियों के यौन शोषण के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। हरिद्वार के लक्सर में एक और मामला सामने आया है। राजकीय डिग्री कॉलेज में कॉलेज के ही लिपिक अरविंद ने छात्रा का हाथ पकड़ा तो हंगामा हो गया।

छात्रा b.a. द्वितीय वर्ष की है तथा वह अपना फार्म जमा कराने गई थी। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने घरवालों से की। परिजनों ने डिग्री कॉलेज पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लिपिक को हिरासत में ले लिया है। छात्रा की  तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है ।छात्रा का कहना है कि वह पहले तो फार्म जमा करने के नाम पर उससे तमाम तरह के उल्टे सीधे सवाल पूछता रहा और जब उसने आपत्ति की तो सीधे उसका हाथ पकड़ लिया।

इससे पहले कि वह और कुछ कर पाता, छात्रा अपना हाथ छुड़ाकर भाग निकली। उसके बाद छात्रा सीधे अपने घर पहुंची और परिजनों को लेकर पुलिस के पास तहरीर दे दी। आए दिन इस तरीके की घटनाओं से डिग्री कॉलेजों में शिक्षा का माहौल खराब हो रहा है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts