वायरल वीडियो : प्रधानाचार्य नशे में धुत्त दे रहे मां बहिन की गालियां

नशेड़ी और गालीबाज प्रधानाचार्य के आगे नतमस्तक शिक्षा महकमा।
रुद्रप्रयाग का एक स्कूल जहां हर रोज शराब के नशे में धुत रहते हैं प्रधानाचार्य 
फिर देते हैं ऐसी गंदी गंदी गालियां कि सुनकर रह जाओगे हैरान
संदीप भट्टकोटी, रुद्रप्रयाग।
सरकारी शिक्षा के हाल अभी तक बदहाल हैं  लेकिन अब शिक्षा विभाग शर्मसार भी होने लगा है। जी हां मामला ही कुछ ऐसा सामने आया, जिसे देखकर आप खुद भी हैरान हो जाओगे कि स्कूल में प्रधानाचार्य घटिया हरकत कर सकते हैं। परन्तु सब कुछ जानने के बाद भी अभी तक विभाग प्रधानाचार्य जी का कुछ भी नही बिगाड़ पाया है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/tYvq_jU1mp8

घटना उच्च प्राथमिक विद्यालय भुनका का मामला है। यहां प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी हर रोज शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल आते हैं और फिर बच्चों के सामने गन्दी गालियां देते हैं। यदि किसी शिक्षक ने कुछ बोल भी दिया तो उससे मारपीट पर उतर जाते हैं। ऐसे हर दिन स्कूल का माहौल खराब हो रहा, वहीं शिक्षा विभाग गहरी नींद सोया हुआ। विभागीय अधिकारियों को पता तो सब कुछ पर कार्यवाही करने से अभी तक पीछे क्यों रहे इसका पता नही।
हालांकि जब प्रधानाचार्य की वीडियो वायरल हुई तो तब अधिकारियों तब तत्काल कार्यवाही की बात की। ऐसे में आप खुद पता लगा सकते हो कि इस तरह शराबी प्रधानाचार्य और डरपोक अधिकारी अधिकारियों के रहते शिक्षा के हाल कितने बदतर होंगे !

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts