विकास से देंगे भाजपा की गालियों का जवाबः रावत

विकास से देंगे भाजपा की गालियों का जवाबः रावत मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली ने उत्तराखंड को निराश किया है। केंद्र में सत्तासीन किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से किसी राज्य में जाकर सिर्फ गाली देने की राजनीति की उम्मीद नहीं की जा सकती। भाजपा के […]

विकास से देंगे भाजपा की गालियों का जवाबः रावत

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली ने उत्तराखंड को निराश किया है। केंद्र में सत्तासीन किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से किसी राज्य में जाकर सिर्फ गाली देने की राजनीति की उम्मीद नहीं की जा सकती। भाजपा के आलाप, प्रलाप और विलाप व गालियों का जवाब कांग्रेस विकास को बढ़ावा देकर देगी।
मुख्यमंत्री रविवार को निकटवर्ती गांव एक्कड़ खुर्द में करीब 212 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास के मौके पर अमर उजाला से वार्ता कर रहे थे। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति सिर्फ सत्ता पाने के लिए है।

हरिद्वार में अमित शाह की रैली यहां का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए रखी गई थी। जिसमें डेढ़ से दो लाख लोगों को लाने का दावा किया गया था। हरिद्वार की जनता इसलिए बधाई की पात्र है कि उसने सांप्रदायिकता को पोषित करने वाले मंसूबे फेल कर दिए हैं।

अपनी सरकार पर शाह की ओर से भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जिन घोटालों को लेकर पिछले चार सालों में कांग्रेस को घेरती रही है, उसके सारे नायक इस समय भाजपा में है।

Also Read This

बड़ी खबर: हिरासत से छूटने के बाद ध्रुव राठी का बड़ा दावा। बोले- ‘गिरफ्तार नहीं, किडनैप किया गया’

नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी हिरासत को लेकर गंभीर...

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम...

Related Posts