वीडियो: छेड़छाड़ से तंग महिला ने की मनचले की धुनाई

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के काशीपुर में काम से घर लौटती एक महिला को छेड़ने के आरोपी की महिला ने जमकर पिटाई कर दी, जो कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में महिला ने आरोप लगाया है कि युवक उसे अश्लील बात करके परेशान कर रहा था, जबकि वो दस बजे रात लोगों के घर […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के काशीपुर में काम से घर लौटती एक महिला को छेड़ने के आरोपी की महिला ने जमकर पिटाई कर दी, जो कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में महिला ने आरोप लगाया है कि युवक उसे अश्लील बात करके परेशान कर रहा था, जबकि वो दस बजे रात लोगों के घर से काम करके अपने बच्चों का पेट पालने की जुगत में लगी है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/UANwl7Nt1_4

 

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित नई बस्ती में एक मनचले युवक को महिला से छेड़छाड़ महंगी पड़ गई। सोमवार देर रात के अंधेरे में एक मनचले युवक ने अकेले घर को लौट रही महिला से अश्लील बातें कहीं। नारंगी और हरे सलवार सूट में इस महिला ने छेड़खानी करने वाले युवक को थप्पड़ों से सबक सिखा दिया।

इस पूरी घटना को किसी व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया। किसी के घर में बर्तन धोकर लौट रही महिला ने युवक की आपत्तिजनक टिप्पणी का जमकर विरोध किया। महिला के इस दैवीय तेवर को देखकर आरोपी युवक ने माफी मांग ली।
हैरानी की बात ये है कि जब काशीपुर पुलिस से इस बावत पूछा गया तो उन्हें इस वाइरल वीडियो की जानकारी होने से इनकार कर दिया। काशीपुर के सर्किल ऑफिसर(सी.ओ.)मनोज ठाकुर का कहना है कि अगर कोई तहरीर/शिकायत आएगी तो पुलिस उसपर कार्यवाही करेगी।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts