वीडियो : टीचर ऐसी करता था छात्राओं से अश्लील हरकत। हुआ गिरफ्तार। 

नरेंद्र नगर के ब्लॉक के एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे गिरीश चंद्र उनियाल नाम का मास्टर अपनी छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था।  उनके गुप्तांगों को गलत नीयत से छूता था और विरोध करने पर पिटाई करने अथवा फेल करने की धमकी देता था जब छात्राओं ने अपने स्कूल की अध्यापिकाओं से इसकी शिकायत […]

नरेंद्र नगर के ब्लॉक के एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे गिरीश चंद्र उनियाल नाम का मास्टर अपनी छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था।
 उनके गुप्तांगों को गलत नीयत से छूता था और विरोध करने पर पिटाई करने अथवा फेल करने की धमकी देता था जब छात्राओं ने अपने स्कूल की अध्यापिकाओं से इसकी शिकायत की तो वह भी अध्यापक का विरोध न कर पाए। बल्कि उनको कह दिया कि वह अपने माता पिता को यह बात बताएं। छात्राएं काफी समय से इस तरह का यौन उत्पीड़न झेलती रही लेकिन अध्यापक की धमकी के कारण अपने परिवार में बताने की हिम्मत नहीं कर पाई ।

जब एक लड़की ने यह हिम्मत की तो तब जाकर अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सका। इस घटना से यह पता चलता है हमारे स्कूलों में न तो छात्राओं को इस तरह की घटनाओं को विरोध करने के प्रति सजग किया जाता है और न ही स्कूल की महिला सहकर्मी  इन घटनाओं का विरोध कर पाती हैं।
 यही कारण है कि सरकारी विद्यालयों में आए दिन इस तरह की यौन उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। टिहरी जिले के नरेंद्र नगर ब्लाक में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा ने जब अपने अध्यापक द्वारा गलत ढंग से छूने की शिकायत महिला टीचर से की तो वह भी विरोध न कर सकी और इस मामले को घरवालों से बताने को कहा।

 जब स्कूली छात्रा ने यह बात अपने घर में बताई तो तब जाकर स्थानीय ग्राम प्रधान, उसके परिजन थाने गए ।
थाने से एक टीम विद्यालय में भेजी गई और जब विद्यालय में पुलिसकर्मियों ने सभी लड़कियों से और उनके अभिभावकों से पूछताछ की तो पता चला कि अध्यापक कई और छात्राओं से भी अश्लील हरकतें करता था और विरोध करने पर धमकियां देता था। पुलिस ने नाबालिग से अश्लील हरकत करने पर अध्यापक के खिलाफ अधिनियम और लज्जा भंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया  है। आप वीडियो में अध्यापक की कुत्सित मानसिकता का आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं।

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...

Related Posts