वीडियो : नाबालिग प्रेमिका को गोली मार कर खुद को भी उड़ाया

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के दिनेशपुर में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है।
ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में नरेश सिंह ने अपनी 17 वर्षीय प्रेमिका को अवैध तमंचे से गोली मारकर खुद को भी गोली से उड़ा दिया । परिजन घायल बेटी को रुद्रपुर अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली मारने के बाद नरेश ने अपने घर जाकर स्वयं को भी छाती में गोली मार ली जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/6IE8NTZ12Q8

किराने की दुकान में सामान लेने गई नाबालिग आरती को नरेश ने चरनपुर जाकर गोली मार दी और फिर अपने आप को भी घर जााकर गोली से उड़ा दिया। नजदीक से गोली लगने के बाद दोनो की मौत हो गई । पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts