वीडियो: प्रेमी जोड़े की शादी में मामा बना रोड़ा, पुलिस ने जमकर तोड़ा

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के सितारगंज में प्रेमी जोड़े का विरोध कर रहे रिश्तेदार कथित फौजी को पुलिस अधिकारी ने कोतवाली में ही जमकर थप्पड़ जड़ दिए जो कैमरे में कैद हो गया। मामला गर्माने के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए और समझौता कर लिया जिसके बाद पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। सितारगंज […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के सितारगंज में प्रेमी जोड़े का विरोध कर रहे रिश्तेदार कथित फौजी को पुलिस अधिकारी ने कोतवाली में ही जमकर थप्पड़ जड़ दिए जो कैमरे में कैद हो गया। मामला गर्माने के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए और समझौता कर लिया जिसके बाद पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया।
सितारगंज में प्रेमी के साथ शादी पंजीकृत करने पहुंची प्रेमिका खुशबू को कथित फौजी मामा जयप्रकाश का भारी विरोध झेलना पड़ गया। खुशबू के मामा ने उसकी बात नहीं मानने पर प्रेमी जोड़े की पिटाई कर दी।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/RTtEA9-M-JM

मार पिटाई का सारा मामला सितारगंज कोतवाली के ठीक सामने घटने से पुलिस को सूचना मिल गई । पुलिस ने मामला शांत कराना चाहा तो मामा जयप्रकाश ने पुलिस के सामने ही अभद्रता करना शुरू कर दिया और दोनों को मार देने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया और एस.एस.आई. एम.एम.जोशी ने मामा की जमकर पिटाई भी कर दी जो कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित खुशबू ने मामा के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है और तहरीर वापस ले ली गई है।
बालिग प्रेमी प्रेमिका का कहना है कि उन्होंने मंदिर में शादी कर ली है। आज शादी को पंजीकृत(रजिस्टर)करवाने रजिस्ट्रार आफिस आये थे। यहां अचानक मामा पहुंच गया और शादी का विरोध करने लगा। पुलिस ने दोनों पक्षों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया है।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts