वीडियो : सरकार से बेरुखी चुनाव बहिष्कार मे तब्दील

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों से राज्य सरकार की बेरुखी मतदान बहिष्कार में तब्दील हो गई है। पिथौरागढ़ जिले के कुछ गांवों के बाद नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में भी ग्रामीणों ने सड़क नहीं होने के चलते चुनाव का पूर्ण बहिष्कार कर दिया है। देखिए वीडियो 1 https://youtu.be/66H7S54PVr0 नैनीताल जिले के पटालिया […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों से राज्य सरकार की बेरुखी मतदान बहिष्कार में तब्दील हो गई है। पिथौरागढ़ जिले के कुछ गांवों के बाद नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में भी ग्रामीणों ने सड़क नहीं होने के चलते चुनाव का पूर्ण बहिष्कार कर दिया है।

देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/66H7S54PVr0

नैनीताल जिले के पटालिया गांव के बाद धारी ब्लॉक में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। धारी ब्लाक मेंं बबियाड मुख्य मोटर मार्ग से अभी भी 7 किलोमीटर दूर है। यहां अभी तक रोड नहीं बन सकी है। ग्रामीणों ने आज चुनाव का बहिष्कार करते हुए विधायक और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/fUwU2bcRRwM

इस गांव के बीच में जो दूसरे गांव बसे हैं, वहां के सभी लोगों ने विरोध करते हुए चुनाव का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा की जिस सरकार ने उन्हें रोड नहीं दी, उसको वोट नहीं देंगे। कई गांव जैसे दूनी, सीलड़ा, खपाल, आरूखान और बिरसिंग्याँ के ग्रमीण ने पूर्व में आज 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था।

ग्रामीणों के एस.डी.एम.धारी को ज्ञापन देने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों ने बताया की पिछले कई दशकों से वो सड़क की माँग करते आ रहे हैं। लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि आश्वासन के सिवाय कुछ नही देते। उन्हें आज भी लगभग 7 किलोमीटर चलकर अपने गांव पहुंचना पड़ता है। वहीं चुनाव बहिष्कार की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के लोग मौके पर पहुँच गए और मतदान करने के लिए ग्रामीणों को समझाया गया। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग में अड़े रहे और एक भी मतदाता ने वोट नही डाला था।

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts