शादी के कार्ड में छपाई मोदी को वोट देने की अपील

विवाह के निमंत्रण पत्र में भाजपा को वोट देने की अपील छपवाने का चलन उत्तराखंड में भी चल पड़ा है। बागेश्वर के एक परिवार मे 22 अप्रैल को शादी है। परिवार वालों ने शादी के कार्ड में भी भाजपा, मोदी को वोट देने की अपील छपाई है। इसमें लिखा है कि “तोहफे भले ही मत […]

विवाह के निमंत्रण पत्र में भाजपा को वोट देने की अपील छपवाने का चलन उत्तराखंड में भी चल पड़ा है।
बागेश्वर के एक परिवार मे 22 अप्रैल को शादी है। परिवार वालों ने शादी के कार्ड में भी भाजपा, मोदी को वोट देने की अपील छपाई है।
इसमें लिखा है कि “तोहफे भले ही मत लाना लेकिन आशीर्वाद देने से पहले 11 अप्रैल को राज्य हित में मोदी जी को वोट जरूर देकर आना।”


बागेश्वर के मटेना, गरुड़ में जोशीखोला के देवकी जोशी और जगदीश चंद्र जोशी के परिवार में उनके पुत्र जीवन (मुन्ना) की शादी है।

शादी का यह कार्ड वायरल होते ही निर्वाचन अधिकारी ने परिवार को नोटिस भी भिजवा दिया है।अब उन्हे इसका जबाब देना पड़ सकता है।

विवाह के निमंत्रण कार्ड पर भाजपा को वोट देने की अपील से यह शादी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts