पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

सचमुच चौंक उठेंगे आप भी! उत्तराखंड के इन गांवों में   आज भी है मालगुज़ार व्यवस्था 

October 1, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT
गिरीश गैरोला
पुराने कबीलाई सभ्यता के समय से चली आ रही मालगुज़ारी  व्यवस्था भले ही 1972 मे काला कानून घोषित होने के बाद समाप्त हो गयी हो, किन्तु उत्तराखंड के जिला उत्तरकाशी के पाँच गांव रैथल मे आज भी यह व्यवस्था कायम है।·
गांव के ही महेंद्र सिंह कपूर ने बताया कि राजशाही से पूर्व राणा गंभीरू जैसे बीर भड़ों के समय से चली आ रही व्यवस्था बदलते समय मे कुछ  सुधारों के साथ आज भी मौजूद है और ग्रामीणों को इससे फायदा ही हुआ है।
 बताते चलें कि कबीला युग मे बलशाली भड़ को पंच अथवा मालगुज़ार बनाकर उसे राजा की सभी शक्तियां  दे दी जाती थी।
 पंच के फैसले का विरोध करने पर हुक्का-पानी बंद जैसी सजा बहुत समय तक प्रचलन मे रही। उन्होने बताया कि स्थानीय शमेस्वर  देवता, और माँ जगदंबा गांव के सभी ब्राहमण , बाजगी समुदाय की  सहमति से मालगुज़ार का चयन किया जाता था और इन्हे  मुनादी के लिए एक प्रहरी भी दिया जाता था जो  पंचायत के फैसले को पूरे गांव मे सुनाने का काम करता था।
 उस वक्त शासन की सभी शक्तियां मालगुजारी अथवा सयाणाचारी व्यवस्था मे ही निहित थी। ग्राम  देवता की  आज्ञा का पालन सायणा अथवा मलगुजार को करना होता था और बाकायदा प्रहरियों द्वारा इसकी मुनादी गांव भर मे की जाती थी।
 राजशाही के बाद  इस व्यवस्था मे परिवर्तन कर इसे कानूनी अमलीजामा पहनाया गया और इन्हे तब से सरपंच कहा जाने लगा।
हालांकि 1972 मे मालगुजारी व्यवस्था पर प्रतिबंध लगा दिया गया।किन्तु उत्तराखंड के  सुदूरवर्ती पहाड़ी  गांवों मे आज भी ये व्यवस्था कुछ सुधारों  के साथ कायम है।
उत्तरकाशी टकनोर क्षेत्र के पाँच गाव रेथल, नटिन, बंद्राणी , भटवाडी और क्यार्क मे आज भी यह परंपरा चली आ रही है और आज भी ये पाँच गांव पंचगाई के नाम से जाने जाते हैं।
बदलते दौर मे पंचगाई के गांवों ने कुछ सुधारों के साथ मालगुजारी व्यवस्था को आज भी जीवित रखा हुआ है।  गांव के ही महेंद्र सिंह कपूर की माने तो सभी गांवों से किसी बुद्धिजीवी और प्रभावशाली व्यक्ति को चुना जाता है। जिसके लिए उन्हे कोई भी वेतन नहीं दिया जाता।
 ये लोग पूरी तरह से सामाजिक कार्यकर्ता होते हैं और पहाड़ों की संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभाने का काम कर  रहे हैं। पौराणिक मेले-थौलु का समय पर रीति रिवाजों के अनुरूप आयोजन करना इनकी प्राथमिकता मे शामिल है। इतना ही नहीं गांव की रकीत अर्थात कृषि और फलों की फसल की सुरक्षा और रखरखाव  की ज़िम्मेदारी भी इन्ही मालगुजारों के कंधों पर है।
पर्वतजन के प्रिय पाठकों!लेख को पूरा पढ़ने के लिए शुक्रिया!आपको लेख पसंद आए तो शेयर जरूर कीजिये।आप पर्वतजन के पेज को भी लाइक कर सकते हैं। आपके पास भी कोई ऐसी जानकारी हो तो हमे parvatjan@gmail.com पर मेल कीजिये।
Previous Post

एक ही माह मे जन समस्या से ऊबा मंत्रियों का मन

Next Post

छात्रसंघ चुनाव पीएनजी और एमबी से विद्या मंदिर रामनगर के छात्र मैदान में।

Next Post

छात्रसंघ चुनाव पीएनजी और एमबी से विद्या मंदिर रामनगर के छात्र मैदान में।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: जेसीबी-पोकलैंड समेत 4 वाहन सीज। ₹7.20 लाख का जुर्माना
  • UPSC EPFO भर्ती 2025: 230 पदों पर आवेदन शुरू। जानें योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया
  • वीडियो: नैनीझील में मछलियों की रहस्यमयी मौत। कैटफिश मंगुरा पर उठे सवाल..
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 70% मतदान। अब 31 को खुलेगी प्रत्याशियों की किस्मत 
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!