पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

सचिवालयः निजी सचिव बनेंगे अपर सचिव ! विरोध में संयुक्त व उपसचिव 

December 18, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT
सचिवालय में निजी सचिव संवर्ग के निजी सचिव सुरेश जोशी को अपर सचिव बनाए जाने की तैयारी है। श्री जोशी वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात हैं। इसके लिए निसंवर्गीय पद सृजित किया जा रहा है।
राजकीय सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी बताते हैं कि पिछली कांग्रेस सरकार में निजी सचिव संवर्ग से अपर सचिव में प्रमोशन का एक निसंवर्गीय पद सृजित किया गया था। यह पद राजकीय सचिवालय संघ ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत पर दबाव डलवाकर सृजित कराया था। बाद मे इस पद को नियमित पद में बदल दिया गया था। यह पद सृजित तो कर दिया गया था किंतु इस पर अभी तक किसी की पदोन्नति नहीं की गई थी।
 निजी सचिव संवर्ग में वर्तमान में सुरेश जोशी से सीनियर दो अधिकारी और हैं।  एक दिनेश चंद्र भट्ट और दूसरे मुकेश थपलियाल। दिनेश चंद्र भट्ट को पहले से सृजित अपर सचिव के पद में पदोन्नति दे दी जाएगी। जबकि मुकेश थपलियाल ने पर्वतजन से कहा कि वह अपर सचिव बनने के इच्छुक नहीं है। और वह निजी सचिव संवर्ग में ही रहना चाहेंगे।
 ऐसे में सुरेश जोशी का रास्ता साफ हो गया है। संभावना है कि 20 तारीख को सचिवालय में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी की बैठक आयोजित करके दिनेश चंद्र भट्ट को पिछली सरकार के सृजित पद में अपर सचिव बना दिया जाएगा। जबकि सुरेश जोशी के लिए निसंवर्गीय पद सृजित कर उन्हें भी अपर सचिव में पदोन्नत कर दिया जाएगा।
 हालांकि जोशी का वेतनमान वही रहेगा। श्री जोशी ने पर्वतजन को बताया कि वह अपर सचिव बनने के लिए खास उत्सुक नहीं है।
सुरेश जोशी के अपर सचिव बनने की सुगबुगाहट के बाद संयुक्त सचिव और उपसचिव में नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने इसको लेकर आपस में रायशुमारी कर के विरोध करने का भी मन बना लिया है। सुरेश जोशी वर्तमान मुख्यमंत्री के सबसे नजदीकी अफसरों में शामिल हैं।
 सुरेश जोशी वर्ष वर्ष 2007 से 2012 तक भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी त्रिवेंद्र सिंह रावत के कृषि मंत्री रहने के दौरान उनके निजी सचिव रह चुके हैं। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद से उच्च शिक्षा प्राप्त की है।

Previous Post

इन डीएम ने पैराग्लाइडिंग की अपने जिले मे निजी प्रयासों से कराई ट्रायल लैंडिंग

Next Post

सावधान: श्रमिक बीमा कार्ड के नाम पर हो रही थी वसूली। धरे गए

Next Post

सावधान: श्रमिक बीमा कार्ड के नाम पर हो रही थी वसूली। धरे गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • बिग न्यूज: 1 अगस्त 2025 से होंगे ये 6 बड़े फाइनेंशियल बदलाव। आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • खूनी संघर्ष: बीटीसी प्रत्याशी पर विरोधी प्रत्याशी ने किया हमला।अस्पताल में भर्ती
  • बड़ी खबर: मेट्रो की जमीन पर पार्क! राष्ट्रवादी पार्टी ने लगाए जमीन खुर्द-बुर्द के गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!